Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

दिशाहीन बजट हर वर्ग के लिए निराशाजनक : संदीप हैबतपुर

जींद जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप हैबतपुर ने प्रदेश के बजट को दिशाहीन बताते हुए कहा कि बजट में आंकड़ों की बाजीगरी के अलावा कुछ नहीं है। बजट में प्रदेश से बेरोजगारी खत्म करने, किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

जींद जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप हैबतपुर ने प्रदेश के बजट को दिशाहीन बताते हुए कहा कि बजट में आंकड़ों की बाजीगरी के अलावा कुछ नहीं है। बजट में प्रदेश से बेरोजगारी खत्म करने, किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने की दिशा में कोई प्रावधान नहीं किया गया है। मंगलवार को जारी बयान में कांग्रेस नेता संदीप हैबतपुर ने कहा कि सीएम नायब सैनी ने वित्त मंत्री के रूप में जो बजट विधानसभा में पेश किया, उसमें बेरोजगारी कम करने के लिए कुछ भी नहीं है। आज प्रदेश की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी की है, जिसके कारण प्रदेश का युवा हताश और निराश है। बेरोजगारी के कारण ही प्रदेश का युवा अपराध और नशे की तरफ जा रहा है।

उन्होंने कहा कि किसानों को भी सीएम के बजट से निराशा ही हुई है। बजट में सीएम ने किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए कोई प्रावधान नहीं किया है। छोटे दुकानदारों, गरीबों, एससी, बीसी वर्गों के लिए भी बजट में कुछ नहीं है। लगभग 4 लाख करोड़ के कर्ज में डूबे हरियाणा को कर्ज से उबारने का भी कोई प्रयास बजट में नहीं किया गया है। यह बजट सभी वर्गों के लिए निराशाजनक है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×