हांसी में जनगणना- 2027 के लिए डिजिटल प्रक्रिया शुरू
हांसी में केंद्र सरकार द्वारा आयोजित जनगणना-2027 के लिए डिजिटल प्रक्रिया 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक शुरू होगी। इस दौरान नागरिक अपने घर से ही स्वयं जानकारी दर्ज कर सकते हैं। उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) राजेश खोथ ने बताया...
हांसी में केंद्र सरकार द्वारा आयोजित जनगणना-2027 के लिए डिजिटल प्रक्रिया 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक शुरू होगी। इस दौरान नागरिक अपने घर से ही स्वयं जानकारी दर्ज कर सकते हैं। उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) राजेश खोथ ने बताया कि इसके लिए आधिकारिक पोर्टल और मोबाइल एप उपलब्ध हैं। स्वगणना के लिए सबसे पहले पंजीकरण करना होगा और सक्रिय मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी के माध्यम से लॉगिन करना होगा। इसके बाद परिवार के मुखिया का नाम, राज्य (हरियाणा), जिला और तहसील दर्ज करनी होगी। सफल पंजीकरण के बाद यूजर आईडी और पासवर्ड एसएमएस के जरिए प्राप्त होगा, जिसका उपयोग कर परिवार की जानकारी भरी जा सकेगी। एक मोबाइल नंबर से केवल एक ही परिवार की जानकारी दर्ज की जा सकती है।
एसडीएम ने कहा कि लोगों को जागरूक करने के लिए विद्यार्थियों, स्वयं सहायता समूहों और अधिकारियों को जिम्मेदारी दी जाएगी। स्वगणना के बाद प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी का सत्यापन करेंगे और त्रुटियों को संशोधित भी किया जा सकेगा। डिजिटल जनगणना का पहला चरण, जिसमें मकान सूचीकरण और आवास गणना शामिल है, 1 मई से 30 मई 2026 तक चलेगा।

