Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

धारूहेड़ा नगर पालिका चेयरमैन चुनाव त्रिकोणीय मुकाबले में बदला

भाजपा के बागी कंवर सिंह यादव ने मुकाबला बनाया रोचक

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
भाजपा के बागी कंवर सिंह यादव
Advertisement

धारूहेड़ा नगर पालिका चेयरमैन पद का चुनाव इस बार बेहद दिलचस्प और कांटे का मुकाबला बनता नजर आ रहा है। भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर के बीच भाजपा से बागी होकर मैदान में उतरे निवर्तमान चेयरमैन कंवर सिंह यादव ने चुनाव को त्रिकोणीय बना दिया है। चुनाव प्रचार तेज होने के साथ ही सभी दल मतदाताओं को अपने पक्ष में करने में जुटे हैं।

भाजपा प्रत्याशी अजय जांगड़ा
भाजपा प्रत्याशी अजय जांगड़ा

भाजपा ने इस बार निवर्तमान चेयरमैन कंवर सिंह यादव की टिकट काटकर पालिका के निवर्तमान उपप्रधान अजय जांगड़ा को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव सहित कई वरिष्ठ नेता धारूहेड़ा में रोड शो और जनसभाएं कर चुके हैं। अजय जांगड़ा का कहना है कि चुनाव में जाति नहीं बल्कि पार्टी और विकास के मुद्दे पर मतदान होगा।

Advertisement

धारूहेड़ा नगर पालिका चेयरमैन- कांग्रेस ने कुमारी राज यादव को दिया टिकट

कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी राज यादव
कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी राज यादव

वहीं कांग्रेस ने कुमारी राज यादव को उम्मीदवार बनाया है। यादव समाज से आने वाली राज यादव को महिला उम्मीदवार होने का भी लाभ मिलने की चर्चा है। धारूहेड़ा में यादव समाज के लगभग सात से आठ हजार वोट बताए जा रहे हैं। कांग्रेस के समर्थन में पूर्व मंत्री स्वर्गीय कैप्टन अजय सिंह यादव के परिवार से पूर्व विधायक चिरंजीव राव लगातार प्रचार अभियान चला रहे हैं। राज यादव ने दावा किया कि जनता इस बार बदलाव चाहती है और विकास के लिए कांग्रेस को समर्थन देगी।

Advertisement

उधर टिकट कटने से नाराज कंवर सिंह यादव निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। पार्टी नेतृत्व द्वारा मनाने के प्रयासों के बावजूद उन्होंने चुनाव मैदान नहीं छोड़ा। कंवर सिंह यादव की पकड़ स्थानीय स्तर पर मजबूत मानी जा रही है, जिससे मुकाबला और रोचक हो गया है।

धारूहेड़ा नगर पालिका क्षेत्र में करीब 24 हजार मतदाता हैं, जिनमें पूर्वांचल के मतदाताओं की संख्या भी काफी अधिक है। अब सभी की नजर 13 मई को होने वाली मतगणना पर टिकी है, जब ईवीएम में बंद जनता का फैसला सामने आएगा।

Advertisement
×