Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Palwal News: 36.25 करोड़ के विकास कार्यों से बदलेगा पलवल, 120 कच्चे रास्ते होंगे पक्के

डॉ. यशपाल बोले- नगर परिषद की योजनाबद्ध कार्यशैली से मिली नई पहचान, बरसात में राहत पर फोकस

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
Palwal News: नगर परिषद पलवल ने शहर के विकास को गति देते हुए 36.25 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न कार्यों के लिए टेंडर जारी किए हैं। इन कार्यों के तहत शहर की नियमित कॉलोनियों में करीब 120 कच्चे रास्तों को पक्का किया जाएगा, जिससे नागरिकों को लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से राहत मिलेगी।

नगर परिषद के चेयरमैन डॉ. यशपाल ने बताया कि बरसात के दौरान कच्चे रास्तों के कारण जलभराव, कीचड़ और आवागमन में कठिनाई जैसी समस्याएं सामने आती हैं। उन्होंने कहा कि नगर परिषद पलवल योजनाबद्ध, पारदर्शी और परिणामोन्मुख कार्यप्रणाली के साथ काम कर रही है, जिसकी सराहना प्रदेश स्तर पर भी हो रही है।

Advertisement

हाल ही में परिषद ने लगभग 200 करोड़ रुपये की वित्तीय क्षमता हासिल कर एक उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है, जो प्रभावी वित्तीय प्रबंधन का परिणाम है। चेयरमैन ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य समयबद्ध तरीके से और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि हर वार्ड तक विकास का लाभ समान रूप से पहुंच सके।

Advertisement

Advertisement
×