हांसी के वार्ड-20 में 48 लाख के विकास कार्य शुरू, दो आधुनिक गलियां बनेंगी
हांसी में विधायक विनोद भयाना ने रविवार को वार्ड नंबर-20 में करीब 48 लाख रुपये की लागत से दो विकास कार्यों का नारियल तोड़कर शुभारंभ किया। इन परियोजनाओं के तहत क्षेत्र की दो प्रमुख गलियों का निर्माण किया जाएगा, जिससे...
हांसी में विधायक विनोद भयाना ने रविवार को वार्ड नंबर-20 में करीब 48 लाख रुपये की लागत से दो विकास कार्यों का नारियल तोड़कर शुभारंभ किया। इन परियोजनाओं के तहत क्षेत्र की दो प्रमुख गलियों का निर्माण किया जाएगा, जिससे लोगों को लंबे समय से चली आ रही जलभराव और जर्जर सड़कों की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
विधायक ने कहा कि इन कार्यों से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र का समग्र विकास भी सुनिश्चित होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण से पहले पाइपलाइन और सीवरेज की पूरी योजना तैयार की जाए, ताकि बाद में सड़कों को दोबारा न तोड़ना पड़े।
खास बातें
विधायक भयाना ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि घटिया सामग्री के इस्तेमाल पर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, सभी कार्य निर्धारित समय में पूरे करने और उनकी नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान विधायक ने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं। एक नागरिक द्वारा गली में ब्लॉक लगाने की मांग पर उन्होंने तुरंत अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में राजपाल यादव, दिनेश भूटानी, सुरजीत गुर्जर, सुभाष यादव, विनोद सैनी, अशोक ढालिया, कृष्ण तनेजा, तनुज खुराना, सुरेश खिचड़, श्याम खाण्डा, सुनील पाल, गोलू चावला, पार्षद सुभाष, रवि अरोड़ा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

