Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

शहर के चौक का नाम स्वतंत्रता सेनानी डूंगरमल के नाम से रखने की मांग

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह से मिला धानक समाज का प्रतिनिधिमंडल धानक समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सुभाष सोलंकी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने स्वतंत्रता सेनानी डूंगरमल धानक के नाम से रेवाड़ी शहर...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
रेवाड़ी में केंद्रीय राज्य मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह को ज्ञापन सौंपते धानक समाज के पदाधिकारी। -हप्र
Advertisement

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह से मिला धानक समाज का प्रतिनिधिमंडल

धानक समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सुभाष सोलंकी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने स्वतंत्रता सेनानी डूंगरमल धानक के नाम से रेवाड़ी शहर में एक चौक का नामकरण करने के लिए ज्ञापन सौंपा।

गौरतलब है कि 12 अक्तूबर को कुतुबपुर रेवाड़ी में स्वतंत्रता सेनानी डूंगरमल धानक की जयंती धूमधाम से मनाई गई थी। अध्यक्षता पूर्व सिरसा सांसद सुनीता दुग्गल ने की थी तथा रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम में रेवाड़ी के धानक समाज द्वारा यह मांग की गई थी कि रेवाड़ी शहर के किसी एक चौक का नाम स्वतंत्रता सेनानी चौधरी डूंगरमल के नाम से किया जाए।

Advertisement

विधायक द्वारा इस कार्य को पूरा करने की मंच से घोषणा की थी। समाज इस कार्य को जल्द पूर्ण करवाने के लिए केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह से मिला और इस विषय में ज्ञापन सौंपा। मंत्री द्वारा इस कार्य को पूर्ण करवाने का आश्वासन दिया गया।

Advertisement

इस अवसर पर डीएससी प्रधान विजय सिंह इंदौरा, कार्यकारी प्रधान भूप सिंह खरेरा, पार्षद रोहतास वाल्मीकि, टीनू प्रधान, सोनू, देशराज डाबला, कुलदीप, देशराज खनगवाल, रवि कुमार, कमल कुमार, राजकुमार, ब्रह्म दत्त, मुकेश कुमार आदि उपस्थित थे।

Advertisement
×