Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

‘डिग्री ज्ञान, मेहनत और अनुशासन का प्रतीक’

आदर्श महिला महाविद्यालय में दीक्षांत, पुरस्कार वितरण समारोह

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

डिग्री केवल एक प्रमाण-पत्र नहीं, बल्कि आपके ज्ञान, मेहनत और अनुशासन का प्रतीक है। ये बात शुक्रवार को आदर्श महिला महाविद्यालय के 20वें दीक्षांत एवं वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. दीप्ति धर्माणी ने स्नातक एवं स्नातकोत्तर की छात्राओं को उपाधियां प्रदान करते हुए कही।

कार्यक्रम में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय, पलवल से प्रो. दिनेश कुमार तथा भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, सोनीपत से प्रो. सुदेश छिकारा भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष डॉ. अजय गुप्ता, वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट के अध्यक्ष शिवरत्न गुप्ता मौजूद रहें। महाविद्यालय प्रबंधन समिति के महासचिव अशोक बुवानीवाला ने समारोह में कहा कि महाविद्यालय अपने लक्ष्य के अनुरूप बेटियों के भविष्य को संवारने के लिए हमेशा अग्रणी रहेगा। प्रो. दिनेश कुमार ने आज के प्रतिस्पर्धी दौर में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि कौशल विकास भी उतना ही आवश्यक है। प्रो. सुदेश छिकारा ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने का संदेश देते हुए कहा कि दीक्षांत समारोह एक नई शुरुआत है, जहां से आपको अपने ज्ञान का उपयोग समाज और राष्ट्र के निर्माण में करना है। शिवरत्न गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि संस्कार, शिक्षा और आत्मविश्वास ये तीनों तत्व सफलता की कुंजी हैं। इस मौके पर प्रबंधकारिणी के कोषाध्यक्ष सुदंर लाल अग्रवाल, संयुक्त सचिव पवन केडिया, पवन बुवानीवाला, प्रीतम अग्रवाल, नंदकिशोर अग्रवाल, प्राचार्या डॉ. संजय गोयल, रामदेव तायल, मीनू अग्रवाल, सुरेश देवरालिया, डॉ. करण पुनीया, प्रो. सतीश आर्या, प्रो. एसके शर्मा इत्यादि उपस्थित रहें।

Advertisement

भिवानी में दीक्षांत समारोह में एक छात्रा को सम्मानित करती प्रो. दीप्ति धर्माणी व अन्य। -हप्र

Advertisement

Advertisement
×