Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

रेवाड़ी की दीपिका बनीं राज्य भर में टॉपर, आईएएस बनने का सपना

कला संकाय में 500 में से 499 अंक प्राप्त किये

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
हरियाणा की टॉपर छात्रा दीपिका।
Advertisement
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा मंगलवार को 12वीं कक्षा के घोषित परीक्षा परिणामों में रेवाड़ी की होनहार छात्रा दीपिका ने राज्य भर में टॉप कर जिले का नाम रोशन किया है। दीपिका ने कला संकाय में 500 में से 499 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है। दीपिका व उसके माता-पिता के पास लगातार बधाइयों के संदेश पहुंच रहे हैं। रेवाड़ी के गांव जाट सायरवास की दीपिका रेवाड़ी के गांव चिल्हड़ स्थित विवेकानन्द विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कला संकाय की छात्रा रही है।

वह शुरू से ही पढ़ाई में होशियार रहीं। उसने बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा में भी 98.7 प्रतिशत अंक प्राप्त किये थे। उनके पिता अशोक कुमार रेवाड़ी के गांव ततारपुर स्थित सरकारी स्कूल में समाज शास्त्र के लेक्चरर हैं। माता सुजाता देवी व पिता अशोक कुमार को अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर नाज हो रहा है। पिता ने कहा कि दीपिका ने बिना किसी कोचिंग की मदद से इस उपलब्धि को हासिल किया है। उसे जो भी कोचिंग मिली हैं, परिवार से मिली है।

Advertisement

दीपिका ने बातचीत में कहा कि उसे अच्छे अंक आने की उम्मीद तो थी, लेकिन उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि वह राज्य भर में टॉप करेगी। वह रोजाना लगभग 6 घंंटे सेल्फ स्टडी करती थी। उसने कहा कि जिस टॉपिक को समझने में दिक्कत आती थी तो वह यूट्यूब का सहारा लेती थी। बड़े भाई अभिषेक से भी उसे मदद मिलती थी। उसने कहा कि उसका लक्ष्य आईएएस बनकर देश की सेवा करना है।

Advertisement

Advertisement
×