Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

दीपेंद्र हुड्डा ने मल्हा माजरा में साहिल के घर पहुंचकर परिजनों को दी सांत्वना

हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दिया दो दिन का अल्टीमेटम   कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने मंगलवार को गांव मल्हा माजरा पहुंचकर साहिल की हत्या मामले में पीड़ित परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मृतक...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सोनीपत के मल्हा माजरा में साहिल के माता को सांत्वना देते सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा। -हप्र
Advertisement

हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दिया दो दिन का अल्टीमेटम

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने मंगलवार को गांव मल्हा माजरा पहुंचकर साहिल की हत्या मामले में पीड़ित परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मृतक साहिल की माता और परिवार के अन्य सदस्यों से भी बातचीत कर घटना का पूरा ब्योरा लिया। सांसद ने मौके से ही फोन पर डीसीपी क्राइम से बात कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो दिन का अल्टीमेटम दिया।

Advertisement

सांसद ने हरियाणा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। हरियाणा एसटीएफ ने भी स्वीकार किया है कि राज्य में 88 गैंग सक्रिय हैं। उन्होंने हरियाणा पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए और कहा कि बड़े-बड़े अधिकारी खुद आत्महत्या कर रहे हैं, जबकि कानून-व्यवस्था पूरी तरह गायब हो चुकी है। मुख्यमंत्री का नाम नायब है, लेकिन व्यवस्था का नाम ‘गायब’ है।

Advertisement

बता दें कि सात जनवरी की देर रात हथियारबंद बदमाशों ने मल्हा माजरा में घर में घुसकर लूटपाट के दौरान साहिल (26) की उसकी मां के सामने ही चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस इस मामले में बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा पाई।

राम के नाम की आड़ में मनरेगा से छेड़छाड़ सही नहीं

पत्रकारों से बातचीत के दौरान दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने मनरेगा योजना के नाम बदलकर ‘वीबी जी राम जी ग्रामीण आजीविका रोजगार मिशन’ करने पर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा सरकार को केवल नाम बदलने की राजनीति आती है, काम नहीं। ‘जी राम जी’ बिल से मनरेगा में बजट घटा दिया गया है। अगर भगवान श्री राम के नाम से कोई नयी योजना शुरू करें और उनका नाम खुलकर लें, तो कांग्रेस उनके साथ खड़ी रहेगी। मगर राम के नाम की आड़ में वर्तमान योजना में छेड़छाड़ सही नहीं है। इसके उपरांत सांसद हुड्डा राई हल्के के कांग्रेस नेता अनंत दहिया के निवास पर भी पहुंचे।

इस अवसर पर सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, विधायक इंदु राज नरवाल, पूर्व विधायक सुरेंद्र पवार, पूर्व विधायक सुखबीर फरमाणा, पूर्व विधायक जयबीर वाल्मीकि, पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया, बिजेंद्र आंतिल, जयभगवान, सुरेंद्र शर्मा, मनोज रिढ़ाऊ, पुनीत राणा, कमल हसीजा, रामकिशन तुषीर, राजेश कौशिक आदि मौजूद रहे।

Advertisement
×