Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

निर्माणाधीन भवन में मिला दसवीं के छात्र का शव, हत्या की आशंका

मानेसर क्षेत्र में पुलिस को निर्माणाधीन इमारत में दसवीं कक्षा के छात्र का शव मिला है। छात्र की पीठ पर घसीटने के निशान मिले हैं। साथ ही उसके सिर पर भी चोट लगी है। परिजनों ने छात्र की हत्या की...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

मानेसर क्षेत्र में पुलिस को निर्माणाधीन इमारत में दसवीं कक्षा के छात्र का शव मिला है। छात्र की पीठ पर घसीटने के निशान मिले हैं। साथ ही उसके सिर पर भी चोट लगी है। परिजनों ने छात्र की हत्या की आशंका जाहिर की है। मानेसर थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बुधवार को बताया कि पुलिस छात्र के शव के मामले में गहनता से जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार 10वीं कक्षा के छात्र आकाश तिवारी का शव मानेसर क्षेत्र स्थित एक निर्माणाधीन इमारत की पहली मंजिल पर मिला। बताया गया है कि आकाश का परिवार उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिला के इशापुर गांव का है। उसके पिता रंजीत तिवारी गुरुग्राम में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। उनका परिवार मानेसर की श्री श्याम कॉलोनी में किराये पर रहता है। परिजनों के मुताबिक जेडी पब्लिक स्कूल का छात्र आकाश आठ फरवरी को सुबह छह बजे सैर के लिए निकला था। करीब दो घंटे तक वह घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की। पिता रंजीत ने बताया कि पौने नौ बजे मानेसर पुलिस थाना में आकाश की गुमशुदगी की जानकारी दी। पुलिस भी तुरंत आकाश की तलाश में जुट गई। कॉलोनी के लोग आकाश को ढूंढते रहे। दोपहर बाद जब पुलिस मानेसर गांव के पास ही एक निर्माणाधीन इमारत में गई तो वहां एक किशोर का शव पहली मंजिल पर पड़ा था। पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल की। मानेसर थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बुधवार को बताया कि परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज करके साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि छात्र की मौत के मामले में खुलासा हो सके।

Advertisement
Advertisement
×