हरियाणा की बेटियां खेल के मैदान में छू रही नयी ऊंचाइयां : रीटा शर्मा
सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा की पत्नी डॉ. रीटा शर्मा ने कहा कि आज हरियाणा की बेटियां खेल के मैदान में नयी ऊंचाइयों को छू रही हैं। उन्होंने कहा कि यह बदलाव अचानक नहीं आया,...
सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा की पत्नी डॉ. रीटा शर्मा ने कहा कि आज हरियाणा की बेटियां खेल के मैदान में नयी ऊंचाइयों को छू रही हैं। उन्होंने कहा कि यह बदलाव अचानक नहीं आया, बल्कि सरकार की नीतियों, सामाजिक सोच में परिवर्तन और बेटियों के अथक परिश्रम का परिणाम है।
राजकीय कन्या कॉलेज में आयोजित 44वें वार्षिक खेल समारोह में विजेताओं को पुरस्कृत करने के दौरान बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए रीटा शर्मा ने कहा कि महिला सशक्तीकरण की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू किए गए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान ने समाज की सोच बदली है। आज इसका परिणाम यह है कि जहां एक समय था जब बेटियों को खेल के मैदान से जोडक़र संदेह की दृष्टि से देखा जाता था मगर आज वही बेटियां खेलों में देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार बेटियों की शिक्षा पर विशेष बल दे रही है। वर्ष 2014 तक प्रदेश में 105 सरकारी कॉलेज थे जबकि बीते 11 वर्षों में 81 नये कॉलेज खोले गए, जिनमें से 31 कॉलेज केवल बेटियों के लिए स्थापित किए गए हैं। इससे बेटियों को शिक्षा के बेहतर अवसर प्राप्त हुए हैं।

