Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

अटेली सीएचसी में प्रतिदिन अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू होने से अटेली क्षेत्र के मरीजों को राहत मिल रही है। पहले सीएचसी में इस सुविधा के लिए मंगलवार का दिन निर्धारित था, लेकिन स्वास्थ्य मंत्री के प्रयासों व मरीजों की बढ़ती...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू होने से अटेली क्षेत्र के मरीजों को राहत मिल रही है। पहले सीएचसी में इस सुविधा के लिए मंगलवार का दिन निर्धारित था, लेकिन स्वास्थ्य मंत्री के प्रयासों व मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते मंगलवार से यह सुविधा प्रतिदिन प्रदान की जा रही है। सोनोलोजिस्ट डाॅ. धर्मेंद्र सांगवान प्रतिदिन ड्यूटी कर रहे हैं। अटेली सीएचसी में आधुनिक अल्ट्रासाउंड सुविधा 25 नवंबर से शुरू हुई थी। निजी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड की फीस एक हजार से दो हजार रुपए तक होती है, जबकि अटेली सीएचसी में यह सुविधा नि:शुल्क है। अभी तक अटेली स्वास्थ केंद्र में 187 मरीजों के विभिन्न प्रकार के अल्ट्रासाउंड हो चुके हैं। अल्ट्रासाउंड सुविधा के शुरू होने से अटेली व आसपास के हजारों मरीजों को अब नारनौल, रेवाड़ी या अन्य शहरों में भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सोनोलोजिस्ट डाॅ. धर्मेंद्र सांगवान ने बताया कि पहले सप्ताह में एक दिन ही सोनोग्राफी होती थी, लेकिन स्वास्थ्य मंत्री के प्रयासों से और मरीजों की संख्या बढ़ने के चलते मंगलवार से मरीजों को यह सुविधा प्रतिदिन मिल रही है।

बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता

Advertisement

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने के लिए काम किये जा रहे हैं। प्रदेश को लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिले इसके लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में धरातल स्तर पर काम किये जा रहे है।

Advertisement

Advertisement
×