धुंध व कोहरे की चादर में लिपटा दादरी
दादरी जिले में रविवार अलसुबह से ही कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का प्रकोप देखा गया। पूरा जिला धुंध की घनी चादर में लिपटा नजर आया, जिससे सामान्य जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया। रविवार सुबह शहरी व...
Advertisement
दादरी जिले में रविवार अलसुबह से ही कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का प्रकोप देखा गया। पूरा जिला धुंध की घनी चादर में लिपटा नजर आया, जिससे सामान्य जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया। रविवार सुबह शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरे के कारण दृश्यता घटकर महज 10 से 20 मीटर तक रह गई। इसका सबसे ज्यादा असर परिवहन सेवाओं पर पड़ा है। दादरी से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 334बी के अलावा अन्य मुख्यमार्गों व ग्रामीण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी रही। वहीं कृषि विशेषज्ञ डा. चंद्रभान श्योराण ने कहा कि कि यह धुंध और ओस की बूंदें गेहूं और सरसों की फसल के लिए काफी फायदेमंद हैं। इससे फसलों में नमी बनी रहती है और पैदावार में सुधार होता है।
Advertisement
Advertisement
×

