Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

ड्यूटी के दौरान दादरी का जवान शहीद, सैन्य सम्मान से अंतिम विदाई

छत्तीसगढ़ और ओडिशा की सीमा पर स्थित गुलमी वाटरफॉल क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान दादरी जिले के गांव रुदड़ोल निवासी सीआईएसएफ के सब इंस्पेक्टर आकाश चौधरी शहीद हो गए। बुधवार को जब शहीद जवान का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
चरखी दादरी के गांव रुदड़ोल में बुधवार को शहीद आकाश चौधरी को श्रद्धांजलि अर्पित करते विधायक उमेद पातुवास। -हप्र
Advertisement

छत्तीसगढ़ और ओडिशा की सीमा पर स्थित गुलमी वाटरफॉल क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान दादरी जिले के गांव रुदड़ोल निवासी सीआईएसएफ के सब इंस्पेक्टर आकाश चौधरी शहीद हो गए। बुधवार को जब शहीद जवान का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने नम आंखों से अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई दी।

गांव रुदड़ोल निवासी आकाश चौधरी नगरनार स्थित एनएमडीसी कंपनी में तैनात थे, जहां ड्यूटी के दौरान वे शहीद हो गए। बुधवार को उनके पैतृक गांव में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बाढड़ा के भाजपा विधायक उमेद पातुवास ने शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि आकाश चौधरी ने देश की सेवा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया, जिस पर पूरे क्षेत्र को गर्व है। शहीदों का बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाता और उनका नाम सदैव सम्मान के साथ लिया जाएगा। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

Advertisement

इस दौरान जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया और देशभक्ति के नारों के बीच ‘शहीद आकाश चौधरी अमर रहें’ के स्वर गूंजते रहे। मौके पर सरपंच प्रतिनिधि परमेश, सुरेंद्र सिंह, शमशेर सिंह, मुन्नालाल, प्रदीप बिजारणिया, हरीश शर्मा, गुणपाल सिंह सहित सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement
×