Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Dadri बिजली कटौती से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन, दो दिन का अल्टीमेटम

Power cut दादरी शहर की एमसी कॉलोनी में बिजली की अनियमित सप्लाई को लेकर मंगलवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। कॉलोनीवासियों ने वेयरहाउस रोड पर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया और सरकार व बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
चरखी दादरी में मंगलवार को बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन करते नागरिक। -हप्र
Advertisement

Power cut दादरी शहर की एमसी कॉलोनी में बिजली की अनियमित सप्लाई को लेकर मंगलवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। कॉलोनीवासियों ने वेयरहाउस रोड पर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया और सरकार व बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि दो दिन के भीतर बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे और कड़े कदम उठाने को मजबूर होंगे।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय कन्वीनर राजू मान ने कहा कि प्रदेश की सत्ताधारी सरकार जनता की समस्याओं से पूरी तरह बेखबर है।

Advertisement

उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ताधारी सत्ता के नशे में मस्त हैं और आम जनता त्रस्त है। लगातार हो रही बिजली कटौती ने लोगों की दिनचर्या को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है, वहीं बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है। बार-बार शिकायतों के बावजूद संबंधित अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। अधिकारियों के फोन तक बंद मिलते हैं, जिससे लोगों में रोष और बढ़ रहा है। चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Advertisement

इस अवसर पर सुमित्रा, अनिता, संजू, महेंद्र पहल, धर्मबीर सिंह, अजीत सांगवान, नरेश बूरा, रविंद्र वशिष्ठ, सतीश, बलवान सिंह इत्यादि मौजूद रहे।

Advertisement
×