Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

वार्षिक उत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोहा

रेवाड़ी के सनफोर्ट स्कूल में वार्षिक उत्सव 'स्वराज' का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास से किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के उपाध्यक्ष परवीन शर्मा, कोषाध्यक्ष गौरव शर्मा तथा सीडब्ल्यूसी सदस्य नीतू चौधरी थे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
रेवाड़ी के सनफोर्ट स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव में प्रस्तुति देते हुए विद्यार्थी। -हप्र
Advertisement

रेवाड़ी के सनफोर्ट स्कूल में वार्षिक उत्सव 'स्वराज' का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास से किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के उपाध्यक्ष परवीन शर्मा, कोषाध्यक्ष गौरव शर्मा तथा सीडब्ल्यूसी सदस्य नीतू चौधरी थे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। प्रधानाचार्या साधना यादव ने मुख्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।प्रधानाचार्या ने कहा कि वार्षिक उत्सव विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का महत्वपूर्ण अवसर होता है, जिससे उनमें आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। विद्यालय के निदेशक विपिन यादव ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को शैक्षणिक शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं नैतिक मूल्यों से भी जोड़ना है। वार्षिक उत्सव में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया।कार्यक्रम की तैयारियों में शिक्षिकाओं तन्नू नागर, नितीशा गोयल, खुशी शर्मा, रजनी यादव, सरिता शर्मा, प्रीति माहेश्वरी, एकता यादव, रेनू यादव, कोमल ठाकुर, गुंजन कपकोटी एवं दुर्गा सैनी ने सक्रिय भूमिका निभाई। सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को मंच प्रस्तुति हेतु तैयार करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मुख्य अतिथियों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा विद्यालय प्रबंधन को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
Advertisement

Advertisement

Advertisement
×