Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

वर्मी कम्पोस्ट के नाम पर करोड़ों की ठगी, कंपनी का सीएमडी गिरफ्तार

किसानों को वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाने और केंचुआ पालन के नाम पर धोखा देने वाली एग्रो नेचर फार्मिंग कंपनी के सीएमडी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर किसानों से 2.28 करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

किसानों को वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाने और केंचुआ पालन के नाम पर धोखा देने वाली एग्रो नेचर फार्मिंग कंपनी के सीएमडी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर किसानों से 2.28 करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप है। पुलिस ने उसके पास से 10 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। गांव कंडेला निवासी राममेहर ने शिकायत में बताया था कि कंपनी ने 10 हजार रुपये प्रति बेड की दर से वर्मी कम्पोस्ट तैयार करने का वादा किया था। इसके लिए उन्होंने कंपनी और उसके पार्टनर जोगेंद्र राज को 10 लाख रुपये दिए थे। लेकिन कंपनी दो साल से पहले ही काम छोड़कर फरार हो गई, जिससे उनकी जमीन भी खराब हो गई और भारी नुकसान हुआ। इसी मामले में भिवानी रोड के साहिल बंसल और जलालपुर खुर्द के सुल्तान ने भी शिकायत दर्ज कराई थी। तीनों किसानों से कुल 21 लाख रुपये की ठगी की पुष्टि हुई। सिविल लाइन थाना प्रभारी पूजा ने बताया कि जांच में सामने आया है कि कंपनी ने कई किसानों से करोड़ों रुपये वसूले। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और धोखाधड़ी के पूरे नेटवर्क की पड़ताल जारी है।

Advertisement
Advertisement
×