Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

क्रिकेट गेंद विवाद पथराव में बदला, 66 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज, 9 गिरफ्तार

दो पक्षों की शिकायत पर कार्रवाई, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से स्थिति बिगड़ी जिले के फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र के महू चोपड़ा गांव में 8 जनवरी को क्रिकेट खेलते समय गेंद खेत में चली जाने को लेकर...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

दो पक्षों की शिकायत पर कार्रवाई, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से स्थिति बिगड़ी

जिले के फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र के महू चोपड़ा गांव में 8 जनवरी को क्रिकेट खेलते समय गेंद खेत में चली जाने को लेकर दो पक्षों में विवाद शुरू हुआ, जो जल्दी ही मारपीट और बस स्टैंड के पास पथराव में बदल गया। इस घटना में कई लोग घायल हुए और पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की। जिला पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए। एक पक्ष की शिकायत पर 19 लोगों के खिलाफ, जबकि दूसरे पक्ष की शिकायत पर 47 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने अब तक दोनों पक्षों से कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Advertisement

एक पक्ष से साजिद, जनरल, नसीम और शाद को हिरासत में लिया गया, जबकि दूसरे पक्ष से वसीम, अंसार, रसीद, तौफीक और खालिद को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपी महू गांव के निवासी हैं। घटना 8 जनवरी को दोपहर करीब 1:30 बजे महू चोपड़ा बस स्टैंड के पास हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर निष्पक्ष जांच शुरू कर दी।

Advertisement

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और सोशल मीडिया पर ऐसी सामग्री साझा न करें, जिससे स्थिति और बिगड़ सकती है। मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
×