Creativity and innovation : लायंस पब्लिक स्कूल में मनाया विश्व रचनात्मकता एवं नवाचार दिवस
यहां सेक्टर-10ए स्थित लायंस पब्लिक स्कूल में विश्व रचनात्मकता एवं नवाचार दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के मैनेजर राजीव कुमार ने एनसीसी कैडेट्स को रचनात्मकता और नवाचार के महत्व के प्रति जागरूक किया। साथ ही विद्यालय की प्रिंसिपल...
यहां सेक्टर-10ए स्थित लायंस पब्लिक स्कूल में विश्व रचनात्मकता एवं नवाचार दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के मैनेजर राजीव कुमार ने एनसीसी कैडेट्स को रचनात्मकता और नवाचार के महत्व के प्रति जागरूक किया। साथ ही विद्यालय की प्रिंसिपल दिपिंदर कौर ने कैडेट्स को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। कैडेट्स ने एआई के उपयोग से संबंधित आकर्षक पोस्टर्स तैयार किए और अपने विचार प्रस्तुत किए।
राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हो रहे नवीनतम नवाचारों पर चर्चा की गई, जिससे विद्यार्थियों को नई तकनीकों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। सभी कैडेट्स को इससे नई प्रेरणा मिली।
मैनेजर राजीव कुमार ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने मानव विकास के सभी पहलुओं में रचनात्मकता और नवाचार की भूमिका के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए 21 अप्रैल को विश्व रचनात्मकता और नवाचार दिवस के रूप में नामित किया है। रचनात्मकता हमारी पहचान और हमारे मूल्यों को दर्शाती है। नवाचार के द्वारा वर्तमान विधियों और परिस्थितियों में सुधार लाने का प्रयास किया जाता है। शिक्षा में नवाचार के माध्यम से नवीनतम तकनीक को विद्यालय में पहुंचाया जाता है। नवीन शिक्षण तकनीकी के माध्यम से बालक का सर्वांगीण विकास सम्भव होता हैं। प्रिंसिपल दिपिंदर कौर ने कहा कि शिक्षा में नवाचार को अपनाने से आलोचनात्मक सोच, रोमांच की भावना को बढ़ावा मिलता है।

