Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

ऑनलाइन निवेश के नाम पर दंपति से 18 लाख की ठगी

जिले में ऑनलाइन धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है। शाहिद हसन खान मेडिकल कॉलेज, नल्हड़ में नर्सिंग अधिकारी के पद पर कार्यरत सुमन और उनके पति अजीत सिंह से निवेश के बहाने 18 लाख 10 हजार रुपये ठग...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

जिले में ऑनलाइन धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है। शाहिद हसन खान मेडिकल कॉलेज, नल्हड़ में नर्सिंग अधिकारी के पद पर कार्यरत सुमन और उनके पति अजीत सिंह से निवेश के बहाने 18 लाख 10 हजार रुपये ठग लिए गए।

पुलिस के अनुसार, दिसंबर 2025 में अजीत सिंह ने फेसबुक पर एक विज्ञापन देखा जिसमें अचिंत्या कंपनी के जरिए शेयर बाजार में ट्रेडिंग कर मुनाफा कमाने का दावा किया गया था। विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद वे अचिंत्या वेल्थ स्ट्रैटेजी सर्कल नामक व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल हुए। बाद में उन्हें वीआईपी एक्सक्लूसिव-112-77 नामक विशेष ग्रुप में भी जोड़ा गया, जहां सोनम नामक महिला और अर्पित अग्रवाल नामक सदस्य सक्रिय थे। इन ग्रुपों के जरिए अलग-अलग बैंक खातों–जैसे शक्ति ट्रेडर्स, वक्रतुंड ट्रेडिंग, रामानी एंटरप्राइजेज, आरके ट्रेडर्स– में दिसंबर, 2025 से जनवरी, 2026 के बीच रकम ट्रांसफर करवाई गई। अधिकांश राशि अजीत सिंह के खाते से और कुछ रकम सुमन ने अपने खाते से आरटीजीएस व अन्य माध्यमों से भेजी। जब दंपति ने पैसे निकालने की कोशिश की तो ठगों ने बहाने बनाए और रकम वापस नहीं की। इसके बाद 21 जनवरी को सुमन ने साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। नूंह साइबर थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×