सोनीपत में रसोई गैस सिलेंडर फटने से दंपति और उनका बेटा झुलसे, गंभीर
गांव बढ़मलिक में सोमवार की देर रात को खाना बनाते समय छोटे गैस सिलेंडर में अचानक विस्फोट हो गया, जिससे निकली आग की लपटों से दंपति व उनका किशोर बेटा आ गये और बुरी तरह झुलस गए। तीनों को नागरिक...
गांव बढ़मलिक में सोमवार की देर रात को खाना बनाते समय छोटे गैस सिलेंडर में अचानक विस्फोट हो गया, जिससे निकली आग की लपटों से दंपति व उनका किशोर बेटा आ गये और बुरी तरह झुलस गए। तीनों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उन्हें पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला सीतापुर के गांव अरबापुर निवासी सुशील (42), पत्नी मीनू (38) और बेटे राहुल (15) व अनुज (18) के साथ फिलहाल बढ़मलिक में रह रहे हैं। सोमवार देर रात परिवार के सदस्य बाजार में घूमने के बाद घर पहुंचे थे। आधी रात को परिवार कमरे के भीतर छोटे सिलेंडर पर खाना बना रहा था। इसी दौरान अचानक तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। विस्फोट इतना जोरदार था कि कमरे में आग तेजी से फैल गई और अंदर मौजूद सुशील, उनकी पत्नी मीनू और बेटा राहुल उसकी चपेट में आ गए। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग व कमरे के बाहर मौजूद बेटा अनुज अंदर पहुंचे। उन्होंने आग पर झुलसे हुए तीनों सदस्यों को कमरे से बाहर निकाला। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे के समय अनुज कमरे के बाहर होने के चलते भीषण दुर्घटना से सुरक्षित बच गया। अनुज व अन्य लोगों ने तीनों घायलों को नागरिक अस्पताल सोनीपत पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया। घटना की सूचना के बाद पुलिस टीम पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में सिलेंडर से गैस लीकेज या तकनीकी खामी को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि विस्तृत जांच के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएगा।

