Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

प्रतापगढ़ में प्रोसेसिंग प्लांट को लेकर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने ग्रामीणों से की सकारात्मक वार्ता

आगामी 6 महीने में प्रतापगढ़ कूड़ा प्रोसेसिंग प्लांट को यहां से शिफ्ट करने का किया जाएगा प्रयास, वैकल्पिक स्थान चिन्हित करने के दिए निर्देश

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
प्रतापगढ़ में कूड़ा प्लांट को लेकर निगमायुक्त धीरेन्द्र खडग़टा संघर्ष समिति के सुदेश कुमार डागर, सतपाल व जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक के साथ बैठक करते हुए। हप्र
Advertisement

प्रतापगढ़ स्थित कूड़ा कचरा प्रोसेसिंग प्लांट पर कूड़ा डाले जाने के विरोध में प्रतापगढ़ गांव एवं आसपास के सेक्टरों के प्रतिनिधिमंडल ने आज निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा से मुलाकात कर अपनी मांगों से अवगत कराया। बैठक सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक माहौल में संपन्न हुई।बैठक में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक, सुदेश कुमार डागर, सतपाल, पवन मोर, हेमंत बरुआ एवं आशीष चिकारा उपस्थित रहे। वहीं नगर निगम की ओर से जॉइंट कमिश्नर अनिल यादव, चीफ इंजीनियर विवेक गिल, अधीक्षण अभियंता ओमवीर सिंह, कार्यकारी अभियंता मनदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता अजय पंघाल सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने प्रतिनिधिमंडल को स्पष्ट किया कि नगर निगम का उद्देश्य प्रतापगढ़ में कूड़े का ढेर लगाना या क्षेत्र में गंदगी फैलाना नहीं है, बल्कि यहां आने वाले ठोस अपशिष्ट का वैज्ञानिक तरीके से प्रोसेसिंग एवं निस्तारण करना है। उन्होंने कहा कि नगर निगम पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के मानकों के अनुरूप कार्य कर रहा है।
Advertisement

निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने समिति को आश्वस्त किया कि आगामी छह माह के भीतर प्रतापगढ़ में कूड़ा डाला जाना पूरी तरह बंद करने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए अन्य स्थान चिन्हित करने की प्रक्रिया जारी है। साथ ही शहर के अन्य स्थानों पर भी नए प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं, ताकि किसी एक स्थान पर कूड़े का अत्यधिक दबाव न पड़े और पूरे शहर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था बेहतर ढंग से संचालित हो सके।

Advertisement

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक व संघर्ष समिति के सदस्य सुदेश कुमार डागर, सतपाल ने कहा कि रोजाना सैकड़ों डंपर शहर भर का कूड़ा लेकर आ रहे है, इन डंपर की संख्या 15 दिनों के भीतर कम की जाए। साथ ही छह माह के अंदर दूसरा स्थान चयनित कर इस कूड़ा प्लांट को यहां से स्थानातंरित किया जाए। अगर ऐसा नहीं किया जाता है संघर्ष जारी रहेगा और बड़ा आन्दोलन बनेगा।

निगम आयुक्त के आश्वासन किया कि जल्द से जल्द इस पर कार्यवाही की जाएगी। समिति के सदस्यों ने धरना समाप्त करने की दिशा में सकारात्मक रुख व्यक्त किया। निगम आयुक्त ने जॉइंट कमिश्नर अनिल यादव को धरना स्थल पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से संवाद स्थापित करने और नगर निगम के विजन से उन्हें अवगत कराने तथा आपसी सहमति से धरना समाप्त कराने के निर्देश दिए थे, जॉइंट कमिश्नर अनिल यादव मौके पर पहुंचे और निगम आयुक्त द्वारा दिए गए आश्वासन को सभी के समक्ष रखा जिस पर कमेटी और धरना स्थल पर मौजूद सभी ग्रामीणों ने सहमति जताते हुए धरना समाप्त किया।

जॉइंट कमिश्नर अनिल यादव मौके पर ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि यहां पर कूड़ा लेकर आने वाली गाडिय़ां नियमों का पालन करेंगी ताकि आमजन को कोई परेशानी न आये।

Advertisement
×