Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

सहकारिता मंत्री का अंदाज - अरविंद शर्मा ने पत्नी संग की गेहूं की कटाई

- किसान परिवार और मजदूरों से कटाई पर की चर्चा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
गोहाना के गांव बिधल में एक खेत में गेहूं की कटाई करते सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा।-हप्र
Advertisement

सहकारिता मंत्री का अंदाज- गोहाना (सोनीपत) में  पिछले दिनों आंधी, बारिश से आशंकित किसानों के बीच खेत में पहुंचे सहकारिता मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा के अंदर की किसानी जाग गई । मंडासा मारते हुए उन्होंने अपनी धर्मपत्नी डाॅ. रीटा शर्मा के साथ गेहूं कटाई में हाथ आजमाएं। दोनों ने मिलकर पूली भी बांधी और किसान परिवार व खेत में दिहाड़ी पर काम कर रही महिलाओं से संवाद भी किया।

दरअसल, भाजपा संगठन द्वारा गांव चलो, बस्ती चलो अभियान के निर्धारित कार्यक्रमों की श्रृंखला के बाद गांव सलारपुर माजरा से गोहाना लौट रहे सहकारिता मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा जब गांव बिधल के पास से गुजर रहे थे तो उन्होंने बीते दिनों में लगातार आंधी, बारिश और बदले मौसम के चलते खेत में फसल खराब होने की आशंका पर जायजा लेने की सोची। इसके लिए उनका काफिला सीधा हाईवे से थोडा पहले रजबाहे के पास अजीत के खेतों में पहुंचकर रूक गया।

Advertisement

सहकारिता मंत्री का अंदाज- किसान के साथ गेहूं के खेत में आजमाए हाथ

सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा ने अजीत की पत्नी ममता और उनके खेत में गेहूं कटाई कर रही पुष्पा और पूनम से चर्चा की। इसी दौरान उनके मन में गेहूं कटाई करने की इच्छा जागी और मंडासा मारते हुए अपनी पत्नी रीटा शर्मा के साथ दरांती लेकर सीधे खेत में घुस गए। मंत्री दंपति ने काफी देर तक कटाई की। इसके बाद दोनों ने पूली बांधी। खेत मालिक अजीत की पत्नी ममता द्वारा बनाया गया खाना दोनों ने बडे चाव से खाया और आभार जताया।

Advertisement

एक वीडिया के माध्यम से कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि उन्होंने अपने बचपन में अपने सेवानिवृत प्रिंसिपल पिता के साथ खेतों में लामणी की है। इसके बाद भी जब उन्हें मौका मिला तो कई दफा लामणी की। आज उनके साथ  रीटा शर्मा ने पहली बार लामणी करते हुए नया अनुभव लिया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी किसान के बेटे हैं, उन्हें किसान भाइयों की तकलीफ और उनके समाधान की निरंतर चिंता है। प्रदेश में मंडियों में खरीददारी शुरू हो गई है और मुख्यमंत्री के नेतृत्व की सरकार सुनिश्चित कर रही है कि किसानों, आढ़तियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। सरकार किसान भाइयों का एक-एक दाना एमएसपी पर खरीद करना सुनिश्चित करेगी।

इस दौरान मौके पर बिधल के पूर्व सरपंच करतार मलिक, कृष्ण, राजेश पंडित, रजनीश मलिक, नवीन, संदीप शर्मा, सुरेश आदि उपस्थित रहे।

सेवा ही संगठन, विचार को आत्मा में उतारना हो लक्ष्य : अरविंद शर्मा

Advertisement
×