Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

बजट मिलते ही गन्नौर में आधुनिक बस स्टैंड का निर्माण होगा शुरू : देवेंद्र कादियान

विधायक देवेंद्र कादियान ने बताया कि गन्नौर में आधुनिक सुविधाओं से लैस नया बस स्टैंड बनाया जाएगा, जिसकी सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि जैसे ही सरकार से बजट जारी होगा, निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
विधायक देवेंद्र कादियान ने बताया कि गन्नौर में आधुनिक सुविधाओं से लैस नया बस स्टैंड बनाया जाएगा, जिसकी सरकार से मंजूरी मिल चुकी है।
Advertisement

विधायक देवेंद्र कादियान ने बताया कि गन्नौर में आधुनिक सुविधाओं से लैस नया बस स्टैंड बनाया जाएगा, जिसकी सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि जैसे ही सरकार से बजट जारी होगा, निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।

गन्नौर को नगर परिषद का दर्जा मिलने की सभावना : देवेंद्र कादियान

कादियान ने कहा कि आगामी वर्ष परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद गन्नौर को नगर परिषद का दर्जा मिलने की संभावना है। वर्तमान में नगर पालिका होने के कारण कई विकास कार्यों में सीमाएं हैं, लेकिन नगर परिषद बनने के बाद शहर और आसपास के क्षेत्रों में विकास कार्यों को नयी गति मिलेगी।

Advertisement

उन्होंने बृहस्पतिवार को अपने निजी कार्यालय में जनता दरबार लगाकर क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग निजी और सार्वजनिक मुद्दों को लेकर पहुंचे। विधायक ने संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात कर समस्याओं के त्वरित निपटारे के निर्देश भी दिए।

Advertisement

विधायक कादियान ने बताया कि बजट सत्र और राज्यसभा चुनाव के चलते पिछले सोमवार को जनता दरबार आयोजित नहीं हो सका। इसी वजह से उन्होंने बृहस्पतिवार को लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याएं सुनीं।

Advertisement
×