Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

रेवाड़ी में राव नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया धरना-प्रदर्शन

चेताया-किसानों की समस्याओं का नहीं हुआ समाधान तो करेंगे बड़ा आंदोलन

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
रेवाड़ी में शुक्रवार को रोष प्रदर्शन में भाग लेते कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेन्द्र सिंह व कार्यकर्ता। -हप्र
Advertisement

जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण द्वारा शुक्रवार को महंगाई, बेरोजगारी व किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में नगर के राजीव गांधी चौक पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष छावड़ी ने की। धरने के उपरांत उन्होंने उपायुक्त को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ता हाथों में सरकारी विरोधी स्लोगन लिखे बैनर उठाये हुए थे।

राव नरेन्द्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि रेवाड़ी व प्रदेश की मंडियों में अपनी फसल बेचने के लिए किसान 10-10 दिन से बैठा हुआ है। लेकिन सरकारी खरीद एजेंसी अनावश्यक शर्तें लगाकर फसल को नहीं खरीद रही है। किसानों को फसल में नमी व भीगी हुई बताकर लुटाया जा रहा है। सरकार की नीयत ठीक नहीं है और वह किसानों को परेशान करने पर अड़ी हुई है। उन्होंने हाल ही में हुई ओलावृष्टि व भारी वर्षा से क्षतिग्रस्त हुई फसलों का तुरंत मुआवजा देने की मांग की। साथ-साथ उन्होंने बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कांग्रेस द्वारा उठाई गई समस्याओं का समाधान अविलंब नहीं हुआ तो पार्टी बड़ा आंदोलन खड़ा करेगी।

Advertisement

प्रदर्शन के बाद राव नरेन्द्र सिंह नगर की नई अनाज मंडी पहुंचे और वहां किसानों व अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने किसानों की समस्याओं का सुना और अधिकारियों को इन्हें दूर करने के लिए कहा। इस मौके पर शहरी प्रधान प्रवीण चौधरी, पूर्व मंत्री जसवंत सिंह, दीवान सिंह चौहान, हरीश सैनी, शकुंतला भांडोरिया, एससी प्रकोष्ठ के जिला प्रधान रमेश ठेकेदार, जिला पार्षद विनोद गोला, अजीत तोंगड़, रामफल कोसलिया, पूर्ण पहलवान, चरण सिंह खेड़ा मुरार, ओमप्रकाश डाबला, रेखा दहिया, सरिता शेखावत, प्रेमलता, मनीषा यादव, दिनेश ठेकेदार, महेंद्र छाबड़ा, ज्ञानी यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement

इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए राव नरेन्द्र ने राज्य सभा चुनावों में क्रॉस वोटिंग करने वाले कांग्रेस विधायकों पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि अनुशासनहीनता कतई सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस विधायक ने भाजपा के दबाव मंे आकर क्रॉस वोटिंग की।

Advertisement
×