Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

कांग्रेस का कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ : जितेंद्र बघेल

प्रदेश सह प्रभारी ने संगठनात्मक बैठक में किया मंथन

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फरीदाबाद में जिला कांग्रेस की समीक्षा बैठक में भाग लेते प्रदेश सह-प्रभारी जितेंद्र बघेल व साथ हैं जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक। -हप्र
Advertisement

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव तथा हरियाणा मामलों के सह-प्रभारी जितेंद्र बघेल ने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप ही वह ताकत हैं जो सरकार बनाते हैं, इसलिए जिम्मेदारी भी आपकी सबसे अधिक है।

सेक्टर-9 स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संगठनात्मक बैठक में बघेल ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और घर-घर जाकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करने का आह्वान किया। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने की। बघेल ने जिलाध्यक्ष के साथ संगठनात्मक ढांचे की समीक्षा करते हुए ब्लॉक और वार्ड स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति का सुझाव दिया।

Advertisement

उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रकोष्ठों को भी सक्रिय किया जाए और पदाधिकारियों को स्पष्ट जिम्मेदारी देकर हर महीने समीक्षा बैठक आयोजित की जाए। उन्होंने कहा कि 12 साल बाद जिला संगठन का गठन हुआ है, ऐसे में सभी पदाधिकारियों की भूमिका अहम है। कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और जनता को कांग्रेस व भाजपा शासन के अंतर से अवगत कराना प्राथमिकता होनी चाहिए।

Advertisement

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने आश्वासन दिया कि पार्टी को मजबूत करने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी और जिले में जनआंदोलन चलाया जाएगा।

बैठक में रेनू चौहान, वेदप्रकाश यादव, अनिल शर्मा, तिलक, अशोक रावल, डॉ सौरभ शर्मा, मनोज अग्रवाल, चुन्नू राजपूत, वीरेंद्र चंदीला, मुकेश डागर, बिजेंद्र त्रिपाठी, बाबूलाल रवि, नरेश कुमार शर्मा, सरला भामोत्रा, पम्मी मान, सुनीता फागना, सरदार बलजीत सिंह अरोड़ा, राहुल नागर, दिनेश शर्मा, मोहसिन खान, इकबाल कुरैशी, अनुज शर्मा, ललित बंसल, वीरेंद्र यादव व विकास फागना सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
×