मनरेगा के नाम में बदलाव व संशोधन को बर्दाश्त नहीं करेगी कांग्रेस : रमेश ठेकेदार
कांग्रेस के एससी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रमेश ठेकेदार के नेतृत्व में शनिवार को उनके कार्यालय पर मनरेगा योजना को लेकर प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस प्रवक्ता वेदप्रकाश विद्रोही मुख्य रूप से मौजूद रहे। वेदप्रकाश विद्रोही ने...
कांग्रेस के एससी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रमेश ठेकेदार के नेतृत्व में शनिवार को उनके कार्यालय पर मनरेगा योजना को लेकर प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस प्रवक्ता वेदप्रकाश विद्रोही मुख्य रूप से मौजूद रहे।
वेदप्रकाश विद्रोही ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मनरेगा का नाम बदलना नहीं, बल्कि इसे खत्म करने की सोची-समझी साजिश है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीब, दलित और मजदूर विरोधी सोच के तहत उस योजना पर हमला कर रही है, जो करोड़ों ग्रामीण परिवारों की रोज़ी-रोटी की गारंटी है। उन्होंने कहा कि केंद्र के मजदूरी अंशदान में कटौती से राज्यों और श्रमिकों पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ रहा है। बजट-सीमित आवंटन से रोजगार घटने और ग्रामीण संकट बढऩे की आशंका जताई गई।
मनरोगा कांग्रेस की ऐतिहासिक देन: रमेश ठेकेदार
रमेश ठेकेदार ने कहा कि मनरेगा कांग्रेस की ऐतिहासिक देन है और इसे खत्म करने की कोशिश संविधान और सामाजिक न्याय पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मनरेगा के नाम में बदलाव व किए गए संशोधन को बर्दाश्त नहीं करेगी। साथ ही कहा कि भाजपा सरकार ने जानबूझकर इस योजना को कमजोर किया है, ताकि गरीब मजदूर बेरोजगार होकर पतन की ओर चले जाएं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मनरेगा से छेड़छाड़ और मजदूरों के साथ हो रहे अन्याय को तुरंत बंद नहीं किया गया, तो कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ सड़कों पर उतरकर 45 दिन तक लगातार आंदोलन करेगा। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि कांग्रेस गरीबों का हक छीनेने नहीं देगी और आखिरी दम तक इस लड़ाई को लड़ेगी।
प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल फांडन और प्रधान मीर सिंह चावरियां ने कहा कि भाजपा सरकार केवल कॉरपोरेट घरानों की सेवा में लगी है और गांव, किसान व मजदूर उसकी प्राथमिकता में नहीं हैं। मनरेगा के काम बंद कराए जा रहे हैं और कागजों में झूठा विकास दिखाया जा रहा है। इस मौके पर खूबराम पूर्व सरपंच नंदरामपुर बास, राजेंद्र गहलोत, मामराज, रविदत्त, गौरीशंकर, इंद्रजीत, सुदेश, हरिरास सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

