अल्पसंख्यकों को लामबंद करेगी कांग्रेस : शहरी जिलाध्यक्ष कमल दिवान
राष्ट्रीय चेयरमैन एवं सांसद इमरान प्रतापगढ़ी से की मुलाकात
सोनीपत में कांग्रेस के शहरी जिलाध्यक्ष कमल दिवान ने ग्रामीण जिलाध्यक्ष संजीव दहिया के संग अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन एवं सांसद इमरान प्रतापगढ़ी से दिल्ली में विशेष मुलाकात कर रणनीति पर चर्चा की। इस दौरान जिले में कांग्रेस के विस्तार और विशेष रूप से अल्पसंख्यक समुदाय को पार्टी की मुख्यधारा से जोड़ने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में तय हुआ कि सोनीपत जिले में कांग्रेस अब अल्पसंख्यक कनेक्ट अभियान पर जोर देगी।
कांग्रेस सर्वसमाज को साथ लेकर चलने वाली पार्टी : कमल दिवान
शहरी जिलाध्यक्ष कमल दिवान ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही सर्वसमाज को साथ लेकर चलने वाली पार्टी रही है, लेकिन अब समय की मांग है कि अल्पसंख्यक समुदाय के बीच जाकर उनकी शंकाओं को दूर किया जाए और उन्हें पार्टी की विचारधारा से सीधे जोड़ा जाए। इसके लिए जिले के विभिन्न वार्डों और क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं की विशेष ड्यूटी लगाई जाएगी।
कांग्रेस की नीतियों से ही होगा शहर का विकास : शहरी जिलाध्यक्ष कमल दिवान
अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा के लिए ढाल बनकर खड़ी होगी कांग्रेस
कांग्रेस नेता दिवान ने कहा कि पार्टी केवल वोट की राजनीति नहीं करेगी, बल्कि अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा के लिए ढाल बनकर खड़ी होगी। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता घर-घर जाकर अल्पसंख्यक समाज के लोगों से संवाद करेंगे।
विधायक निखिल मदान ने उठाया विवि के अनुबंधित शिक्षकों की सेवा सुरक्षा का मुद्दा
अल्पसख्यंक नेता अब्दुल वाहिद कुरैशी ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए हर वर्ग का साथ जरूरी है और दिल्ली से सोनीपत तक कांग्रेस का यह तालमेल मील का पत्थर साबित होगा।
करोड़ों खर्च करने के बाद भी निगम की नई बिल्डिंग विवाद का केंद्र बनी : कमल दिवान

