Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत दिया धरना

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चरखी दादरी के लघु सचिवालय में मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत कांग्रेसियों ने धरना दिया और रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए मनरेगा बचाने के लिए बड़े...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
चरखी दादरी में शनिवार को धरने पर बैठे कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता। -हप्र
Advertisement

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चरखी दादरी के लघु सचिवालय में मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत कांग्रेसियों ने धरना दिया और रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए मनरेगा बचाने के लिए बड़े स्तर पर आंदोलन करने का निर्णय लिया।

दादरी के लघु सचिवालय में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशील धानक की अगुवाई में कांग्रेसियों ने धरने पर रोष प्रदर्शन किया। धरने को शुरू करते हुए 6 फरवरी तक लगातार जारी रखने का निर्णय लिया। पूर्व सीपीएस व कांग्रेस नेता रणसिंह मान ने कहा कि भाजपा सरकार ने ना केवल जानबूझकर मनरेगा का नाम बदला है बल्कि इसका बजट घटाकर और भुगतान रोककर गरीब, दलित, पिछड़े और ग्रामीण मजदूरों को भुखमरी व पलायन की ओर धकेल दिया है। भाजपा सरकार की मजदूर-विरोधी नीतियों के कारण गरीबी और बेरोजगारी निरंतर बढ़ रही है।

Advertisement

इस अवसर पर पूर्व विधायक सोमवीर श्योराण, पूर्व विधायक धर्मपाल सांगवान, पूर्व विधायक सोमबीर सांगवान, राजू मान, डॉ. ओमप्रकाश, जोरावर चरखी, प्रीतम बलाली, रणबीर फौजी, एडवोकेट आनंद, संजीव तक्षक, नरेंद्र दहिया, पिंटू परमवीर सांगवान भी मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement
×