Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

राहुल गांधी पर एफआईआर के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

पार्टी के बढ़ते ग्राफ से भाजपा में डर का माहौल : पंकज डावर

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
गुरुग्राम में सोमवार को जिला कांग्रेस (शहरी एवं ग्रामीण) द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज की गई प्राथमिक के विरुद्ध धरना देते कार्यकर्ता। -हप्र
Advertisement

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी गुरुग्राम (शहरी एवं ग्रामीण) द्वारा सोमवार को जोरदार रोष प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन कमान सराय स्थित कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए गुजरा। प्रदर्शन का नेतृत्व गुरुग्राम जिला शहरी अध्यक्ष पंकज डावर व ग्रामीण जिलाध्यक्ष वर्धन यादव ने किया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर ने कहा कि राहुल गांधी गरीब, किसान, मजदूर और युवाओं की आवाज उठा रहे हैं, इसलिए भाजपा उन्हें एफआईआर से डराना चाहती है। भाजपा यह समझ ले, कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ खड़ा है। यह एफआईआर नहीं, भाजपा के डर की निशानी है। जब-जब राहुल गांधी ने सच बोला है, तब-तब सरकार ने जांच एजेंसियों और एफआईआर का सहारा लिया है, लेकिन हम झुकने वाले नहीं हैं।

Advertisement

उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी कांग्रेस पूरी ताकत से सड़कों पर उतरेगी और इस तानाशाही के खिलाफ लड़ाई लड़ेगी। कांग्रेस के बढ़ते ग्राफ और अपने गिरते विश्वास से भाजपा में डर का माहौल पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि जनता में भाजपा सरकार के प्रति आक्रोष है। उस आक्रोष को नजरअंदाज करने के लिए भाजपा हमेशा से ही नए-नए पैंतरे आजमाती है। उन्होंने कहा कि देश में उठी आक्रोष की चिंगारी अब भाजपा के खात्मे के साथ ही शांत होगी।

Advertisement

इस अवसर पर यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष निशित कटारिया, सुनीता सहरावत, सूबे सिंह यादव, सीमा पाहुजा, सीमा हुड्डा, कुलराज कटारिया, कुलदीप गुज्जर, राजेश यादव बादशाहपुर, शाहीन शम्स, सतबीर पहलवान, सुखबीर तंवर, सुनील यादव, शैलेश खटाना, अशोक उल्लावास, अमित कोचर, राजपाल यादव, भोले गुज्जर, नरेश वशिष्ठ, शहजाद खान, जयपाल धनकर, दीपक दहिया, महावीर कन्हई, राजकुमार आदि मौजूद थे।

राजकुमार यादव, संजय भारद्वाज, राकेश यादव, विवेक कटारिया, योगेश यादव, हरिंदर सहरावत, राजीव यादव, दीपेश कौशिक, पंकज मेहंदीरता, राहुल ज़ैलदार, रमाकांत शर्मा, तपन दास समेत अनेक लोग मौजूद थे। पंकज डावर ने कहा कि भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज को बंद करने के लिए एफआईआर का हथियार इस्तेमाल कर रही है। राहुल गांधी जी ने हमेशा सच की बात की है।

देश के लोकतंत्र पर हमला : वर्धन यादव

ग्रामीण जिलाध्यक्ष वर्धन यादव ने कहा कि यह सिर्फ राहुल गांधी पर एफआईआर नहीं है, यह देश के लोकतंत्र पर हमला है। कांग्रेस का कार्यकर्ता डरने वाला नहीं है। हमारे नेता ने भारत जोड़ो यात्रा से देश को जोड़ा है, और भाजपा तोड़ने का काम कर रही है। तानाशाही के खिलाफ इस लड़ाई को हम मजबूती से लड़ेंगे। आज का यह रोष प्रदर्शन सिर्फ शुरुआत है। अगर यह एफआईआर वापस नहीं हुई तो हम पूरे जिले में बड़े आंदोलन करेंगे।

सड़क से संसद तक करेंगे संघर्ष : बलजीत कौशिक

फरीदाबाद में जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक के नेतृत्व में प्रदर्शन करते कांग्रेसजन। -हप्र
फरीदाबाद में जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक के नेतृत्व में प्रदर्शन करते कांग्रेसजन। -हप्र

फरीदाबाद (हप्र) : राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने से नाराज फरीदाबाद जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक के नेतृत्व में बीके चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि कांग्रेस इस प्रकार की कार्रवाई को किसी भी सूरत में सहन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि जब तक उत्तराखंड पुलिस राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मामले को वापस नहीं लेती और संबंधित संगठन के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं करती, तब तक कांग्रेस सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष जारी रखेगी। प्रदर्शन करने वालों में योगेश ढींगड़ा, विनोद कौशिक, अशोक रावल, अंश वत्स, डाॅ. सौरभ शर्मा, गौरव ढींगड़ा, हेमलता शर्मा, मनोज अग्रवाल, वेद प्रकाश यादव, अनिल शर्मा, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विकास दायमा, ब्लॉक अध्यक्ष अरूण सिंह, ऋतु कुंंडू, हातिम अधाना, राहुल सरदाना, ईशांत कथूरिया, बलजीत अरोड़ा, सुदेश डागर, सरला भमोत्रा सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

नारनौल में फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

नारनौल (हप्र) : राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने के विरोध में सोमवार को महेंद्रगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सत्यवीर झुकिया के नेतृत्व में प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्यवीर झुकिया ने कहा कि भाजपा द्वारा देश में जाति-पाति का जहर घोलने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा दलित समाज के प्रति किस प्रकार की मानसिकता रखती है। इस मौके पर किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर कृष्ण राव ने कहा कि जब विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस मुद्दे को मीडिया और अन्य मंचों पर उठाया तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया। यह लोकतंत्र की हत्या के समान है। इस मौके पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष राजवती यादव ने कहा कि समय आने पर भाजपा को इसकी राजनीतिक कीमत चुकानी पड़ेगी।

Advertisement
×