Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

कांग्रेस की बैठक में संगठन मजबूती पर जोर, भाजपा पर साधा निशाना

गांव, बूथ स्तर तक पार्टी की नीतियों, विचारधारा को पहुंचाने का आह्वान

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
चरखी दादरी के कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को बैठक करते जिला कांग्रेस पदाधिकारी। -हप्र
Advertisement
जिला कांग्रेस कमेटी की समीक्षा बैठक मंगलवार को जिलाध्यक्ष सुशील धानक की अध्यक्षता में हुई। इसमें पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने, जनसंपर्क अभियान को तेज करने तथा आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की। बैठक में पदाधिकारियों से उनके प्रभार क्षेत्रों और संगठनात्मक जिम्मेदारियों की जानकारी ली तथा गांव-गांव और बूथ स्तर तक कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को पहुंचाने का आह्वान किया।

कहा कि पार्टी हर वर्ग की आवाज बनकर संघर्ष करती रही है और आगे भी जनता के अधिकारों के लिए मजबूती से लड़ाई जारी रखेगी। इस दौरान जम्मू-कश्मीर में देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए लांस नायक आनंद कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश और देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और जनविरोधी नीतियों से परेशान है। भाजपा केवल प्रचार की राजनीति कर रही है, जबकि आमजन की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। इस अवसर पर पूर्व विधायक सोमवीर सिंह, धर्मपाल सांगवान, कर्नल रघबीर छिल्लर, रणधीर सिंह घीकाडा, देवेंद्र लीला, आनंद कुमार, सुनील दुरेजा, रामनिवास, सुमित डूडीवाला, प्रीतम बलाली इत्यादि मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×