Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

पलवल में कांग्रेस की संगठनात्मक पाठशाला , जिलाध्यक्षों को दिए चुनावी जीत के गुर

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार को पलवल में प्रदेश स्तरीय जिलाध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक को संगठनात्मक प्रशिक्षण और रणनीति निर्माण के लिहाज से ‘पाठशाला’ का नाम दिया गया, जिसमें बूथ प्रबंधन,...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पलवल में आयोजित कांग्रेस की प्रदेश स्तरीय बैठक में जिलाध्यक्षों से रिपोर्ट लेते प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह एवं सह-प्रभारी जितेंद्र बघेल व प्रफुल्ल।-हप्र
Advertisement

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार को पलवल में प्रदेश स्तरीय जिलाध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक को संगठनात्मक प्रशिक्षण और रणनीति निर्माण के लिहाज से ‘पाठशाला’ का नाम दिया गया, जिसमें बूथ प्रबंधन, संगठन सृजन और चुनाव प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, हरियाणा कांग्रेस के सह-प्रभारी जितेंद्र बघेल और प्रफुल्ल ने हिस्सा लिया। नेताओं ने सभी जिलाध्यक्षों से संगठनात्मक गतिविधियों की रिपोर्ट ली और उन्हें जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए।

Advertisement

प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि संगठन की असली ताकत कार्यकर्ता होते हैं और बूथ स्तर तक मजबूत नेटवर्क ही चुनावी सफलता की कुंजी है। उन्होंने जिलाध्यक्षों को नियमित समीक्षा बैठकें करने और जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने की सलाह दी।

Advertisement

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार जनता को झूठे वादों और नारों से गुमराह कर रही है, लेकिन अब उसका जनविरोधी चेहरा सामने आ चुका है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों को मजबूत करने की जरूरत है।

कांग्रेस की संगठनात्मक पाठशाला- संगठन मजबूती और बूथ प्रबंधन पर विशेष फोकस

बैठक में जिलाध्यक्षों को बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और चुनाव प्रबंधन को बेहतर बनाने के गुर सिखाए गए। नेताओं ने कहा कि मजबूत बूथ संरचना ही चुनावी सफलता का आधार है और हर जिले में संगठन को सक्रिय करना प्राथमिकता होनी चाहिए।

पलवल जिला कांग्रेस अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने सभी वरिष्ठ नेताओं का स्वागत किया और भरोसा दिलाया कि जिले में संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ जनआंदोलन को और तेज किया जाएगा तथा गरीब, किसान, युवा और बुजुर्गों के मुद्दों को लगातार उठाया जाएगा।

बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल, प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़, बलजीत कौशिक, चुन्नू राजपूत सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

सुल्तानपुर में हो रहा अवैध खनन, प्रशासन व सरकार मौन : करण दलाल

Advertisement
×