फंदा लगाकर कंपनी कर्मचारी ने दी जान
बावल क्षेत्र के गांव जलियावास गांव में कंपनी कर्मचारी ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने भाई को उधार चुकाने, मर्जी से सुसाइड करने व किसी को...
बावल क्षेत्र के गांव जलियावास गांव में कंपनी कर्मचारी ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने भाई को उधार चुकाने, मर्जी से सुसाइड करने व किसी को परेशान न करने की बात लिखी है। मृतक की एक माह पूर्व ही शादी हुई थी। बावल थाना पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश के इटावा निवासी 24 वर्षीय सुजीत अपने छोटे भाई जयकुमार के साथ बावल की एक कंपनी में कार्यरत था। दोनों भाई अलग-अलग शिफ्ट में ड्यूटी करते थे। शनिवार को जब जयकुमार नाइट शिफ्ट पूरी कर कमरे पर लौटा तो उसने देखा कि सुजीत का शव फंदे से लटका हुआ है। उसने तुरंत परिवार और पुलिस को सूचना दी। जयकुमार ने बताया कि एक माह पहले ही सुजीत की शादी हुई थी। शादी के बाद वह गांव से ड्यूटी पर लौटा था, जबकि उसकी पत्नी अभी गांव में ही रहती है। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद कर लिया है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

