Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

पूर्व सीएम भजन लाल पर टिप्पणी शर्मनाक : राकेश भड़ाना

Controversial statement समाजसेवी और वरिष्ठ नेता राकेश भड़ाना ने राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौधरी भजन लाल के संबंध में दिए गए विवादास्पद बयान की कड़ी निंदा की है। भड़ाना ने इसे निराधार, आपत्तिजनक और मर्यादा के...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
समाजसेवी एवं वरिष्ठ नेता राकेश भड़ाना। -हप्र
Advertisement

Controversial statement समाजसेवी और वरिष्ठ नेता राकेश भड़ाना ने राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौधरी भजन लाल के संबंध में दिए गए विवादास्पद बयान की कड़ी निंदा की है। भड़ाना ने इसे निराधार, आपत्तिजनक और मर्यादा के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान न केवल भजन लाल के सम्मान को ठेस पहुंचाते हैं, बल्कि हरियाणा की राजनीतिक संस्कृति को भी दूषित करते हैं। भड़ाना ने यह बात फरीदाबाद के डबुआ कालोनी स्थित कार्यालय में पत्रकारों से संवाद के दौरान कही।

भड़ाना ने कहा कि भजन लाल ने अपने लंबी राजनीतिक यात्रा में प्रदेश के विकास, सामाजिक समरसता और जनकल्याण के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने विशेष रूप से फरीदाबाद के औद्योगिक विकास में भजन लाल और उनके परिवार के योगदान को याद किया।

Advertisement

उन्होंने सांसद रेखा शर्मा से तुरंत सार्वजनिक माफी मांगते हुए चेतावनी दी कि यदि माफी नहीं आई, तो भजन लाल के समर्थक हरियाणा भर में व्यापक रोष व्यक्त करेंगे। भड़ाना ने कहा कि इस प्रकार के बयान हमारे समाज और संस्कृति के लिए भी हानिकारक हैं।

Advertisement

Advertisement
×