Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

जरूरतमंदों की सेवा समिति का सराहनीय कार्य : सावित्री जिंदल

श्री अग्रवाल सेवा समिति ने मनाया 30वां वार्षिकाेत्सव श्री अग्रवाल सेवा समिति का 30वां विशाल वार्षिकोत्सव अग्रसेन भवन हिसार में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के अध्यक्षता हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
हिसार में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किये गये बच्चों के साथ सावित्री जिंदल व बजरंग गर्ग। -हप्र
Advertisement

श्री अग्रवाल सेवा समिति ने मनाया 30वां वार्षिकाेत्सव

श्री अग्रवाल सेवा समिति का 30वां विशाल वार्षिकोत्सव अग्रसेन भवन हिसार में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के अध्यक्षता हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष को बजरंग गर्ग ने की। मुख्य अतिथि प्रमुख उद्योगपति व हिसार की विधायक सावित्री जिंदल थी। कार्यक्रम का शुभारंभ सावित्री जिंदल व बजरंग गर्ग ने दीप प्रज्वलित करके किया।

विधायक सावित्री जिंदल ने कहा कि श्री अग्रवाल सेवा समिति कई साल से सामाजिक व धार्मिक कार्यों में लगी हुई है। समाज की जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरण, दवाइयां, कन्याओं की शादी करने जैसे धार्मिक कार्य कर रही है, जो बहुत सराहनीय कार्य है। समिति के माध्यम से सैकड़ों परिवारों को अनेकों सालों से लाभ मिल रहा है।

Advertisement

व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने संबोधित करते हुए कहा कि नर सेवा नारायण सेवा है। मानव सेवा से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। बजरंग गर्ग ने कहा कि श्री अग्रवाल सेवा समिति महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों पर चलकर जनता की सेवा में लगी हुई है। समिति के प्रधान शिव कुमार गोयल ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया और समिति के सारे लेखा-जोखा के बारे में बताया।

Advertisement

कार्यक्रम पीजीएसडी शिक्षण संस्थान के छात्र-छात्राओं ने भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, हरियाणवी, पंजाबी गीत, देशभक्ति व श्री राधा कृष्ण की सुंदर-सुंदर झांकियां प्रस्तुत की। सावित्री जिंदल व बजरंग गर्ग ने स्कूल के छात्र-छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Advertisement
×