सोनीपत में होली पर जमकर उड़े रंग-गुलाल, एक दूसरे को भिगोया
-शहरों से लेकर ग्रामीणों क्षेत्रों में होली की रही धूम
सोनीपत में होली के त्यौहार पर खूब धूम रही। पूरे शहर में धूमधाम से रंगों को पर्व मनाया गया। इस दौरान जगह-जगह टोलियां बनाकर लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर और गुलाल उड़ाकर इस पर्व का आनंद लिया। होली के अवसर पर अनेक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहरों से लेकर देहात में रंग और पानी डालने का सिलसिला सुबह शुरू हुआ और बाद दोपहर तक जमकर चला।
सोनीपत में होली मिलन: कई नेता पहुंचे
शहरी कांग्रेस जिलाध्यक्ष कमल दिवान ने दिवान फार्म हाउस में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में राजनीति, समाजसेवा और व्यापार जगत से जुड़ी अनेक लोगों ने शिरकत की। समारोह की शुरूआत में कमल दिवान ने पूर्व विधायक स्व. देवराज दिवान की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
होली मिलन कार्यक्रम में मौजूद रहे ये नेता भी
होली मिलन कार्यक्रम में सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, पूर्व विधायक जगबीर मलिक, पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार, पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया, ग्रामीण जिलाध्यक्ष संजीव दहिया, जयपाल सिंह दहिया खाप प्रधान, जय भगवान आंतिल, संगठन महासचिव मुकेश पन्नालाल, उपाध्यक्ष सतपाल कौशिक, देवेंद्र गौतम, जिला सचिव पायल मलिक आदि भी मौजूद रहे।
विधायक निखिल मदान ने अपने निवास पर खेली होली
वहीं दूसरी तरफ सोनीपत के विधायक निखिल मदान ने अपने आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं, साथियों और परिजनों के साथ जमकर होली खेली। सब ने रंग गुलाल उड़ाते हुए होली का मजा लिया। महिलाओं ने कोरड़े बरसाकर पुरूषों को खूब दौड़ाया। इस अवसर पर अरुण बंसल, पूर्व निगम पार्षद सुरेंद्र मदान, सुरेंद्र नैय्यर, बबीता कौशिक, त्रिभुवन कौशिक, मुनिराम ठौलेदार, महेश लूथरा, संजीव वलेचा, संगीता सैनी, देवेंद्र सैनी आदि भी मौजूद रहे।
Holi Milan: एनर्जेटिक योग परिवार ने यवनिका पार्क में धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह

