सीएम नायब सैनी की उचाना विकास रैली 18 को : देवेंद्र अत्री
उचाना विधायक देवेंद्र चतुर्भुज अत्री की अगुवाई में 18 फरवरी को उचाना की अतिरिक्त मंडी में एक विशाल विकास रैली आयोजित की जाएगी, जिसे मुख्यमंत्री नायब सैनी संबोधित करेंगे। मंगलवार को उपमंडल कार्यालय में विधायक अत्री ने 22 विभागों के...
उचाना विधायक देवेंद्र चतुर्भुज अत्री की अगुवाई में 18 फरवरी को उचाना की अतिरिक्त मंडी में एक विशाल विकास रैली आयोजित की जाएगी, जिसे मुख्यमंत्री नायब सैनी संबोधित करेंगे। मंगलवार को उपमंडल कार्यालय में विधायक अत्री ने 22 विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की और रैली के लिए विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में विभिन्न विभागों से उनके डिमांड और समस्याओं पर चर्चा की गई, जिन्हें रैली में रखा जाएगा।
विधायक अत्री ने कहा कि यह रैली उचाना के विकास में महत्वपूर्ण योगदान करेगी। उन्होंने अधिकारियों को स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए सख्त निर्देश दिए। खासतौर पर पीडब्ल्यूडी को उचाना कलां के वाल्मीकि मोहल्ले में स्पीड ब्रेकर बनाने, रोडवेज को अतिरिक्त बसें शुरू करने, और जल आपूर्ति व सीवरेज लाइनों के लीकेज सुधारने के निर्देश दिए।
इसके अलावा, व्यापारी, सरपंच, किसान और युवा समुदाय से भी रैली में शामिल होने वाले मांग पत्र के लिए सुझाव लिए जाएंगे। विधायक ने कहा कि सीएम नायब सैनी द्वारा रैली में उचाना के लिए कई विकास योजनाओं की घोषणा की जाएगी, जिससे क्षेत्र में नया बदलाव आएगा।
रैली स्थल की तैयारियों का जायजा लेने के लिए डीसी और एसपी भी उपस्थित रहे।

