Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

घर में चाकुओं से गोदकर कपड़ा विक्रेता की हत्या

गांव लिवान में मिला शव

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

गांव लिवान में घर में कपड़ा विक्रेता की हत्या का मामला सामने आया है। वह मूलरूप से झारखंड का रहने वाला है और यहीं रहकर अपना काम करता था। शुक्रवार सुबह वह मृत हालत में मिला है। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत सिविल अस्पताल पहुंचाया है और मामले में जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार राजू नाम का एक युवक करीब पांच साल पहले झारखंड से सोनीपत आया था। बाद में वह सोनीपत से सटे गांव लिवान में रहने लगा। कुछ समय बाद उसने कपड़े की दुकानदारी शुरू कर दी। शुक्रवार को राजू रोजाना की तरह अपना काम समाप्त कर देर रात अपने घर पर गया था और सुबह मृत हालत में मिला है। सूचना मिलने पर पहुंचे उसके भाई ने बताया कि राजू यहां किराये पर रहता था और अपनी दुकान चलाता था। शुक्रवार रात काम समाप्त होने के बाद वो चला गया था। हम दोनों अलग-अलग जगह पर रहते हैं और सुबह उसके पास सूचना मिली थी और राजू की चाकुओं से गोदकर हत्या की गई है। इस बारे में एसीपी राई विपिन कादियान ने कहा कि उन्हें सूचना मिली कि लिवान गांव में एक युवक का शव कमरे में पड़ा हुआ है। युवक की चाकुओं से हमला कर हत्या की गई है। उसकी पहचान राजू निवासी झारखंड के रूप में हुई है। मामले में टीमों का गठन कर दिया गया है। जल्दी असल कारणों खुलासा कर दिया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
×