Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

सीजेएम ने किया जिला जेल व सेफ हाउस का निरीक्षण

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सह मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) पवन कुमार ने बुधवार को जिला कारागार एवं सेफ हाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल में बंद बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और उपलब्ध...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
भिवानी में निरीक्षण के दौरान बंदियों से बातचीत करते सीजेएम पवन कुमार। -हप्र
Advertisement

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सह मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) पवन कुमार ने बुधवार को जिला कारागार एवं सेफ हाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल में बंद बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य बंदियों को दी जा रही मूलभूत सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं तथा विधिक सहायता की स्थिति का जायजा लेना रहा।

सीजेएम ने बैरकों, रसोईघर, अस्पताल कक्ष, स्वच्छता व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने जेल परिसर की साफ-सफाई पर संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बंदियों से बातचीत के दौरान स्वास्थ्य, दवाइयों की उपलब्धता, कानूनी सहायता और परिवार से मुलाकात से जुड़े मुद्दे सामने आए। इस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि जरूरतमंद बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से नि:शुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Advertisement

सर्दी के मौसम को देखते हुए सीजेएम ने बंदियों को कंबल, गर्म कपड़े और पर्याप्त बिस्तर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही नियमित स्वास्थ्य जांच और बीमार बंदियों को समय पर चिकित्सा सुविधा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गंभीर रोगियों को आवश्यकतानुसार उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर किया जाए। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement

Advertisement
×