उल्लेखनीय सेवा करने वाले नागरिक सम्मानित
हमारा परिवार संस्था के तत्वावधान में ‘नये दौर में लिखेंगे हम - मिलकर नई कहानी’ कार्यक्रम का आयोजन रविवार को पंजाबी धर्मशाला में किया गया। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के जिला प्रधान विपिन ढींगरा, कुलदीप सोनी, आईएमए के...
हमारा परिवार संस्था के तत्वावधान में ‘नये दौर में लिखेंगे हम - मिलकर नई कहानी’ कार्यक्रम का आयोजन रविवार को पंजाबी धर्मशाला में किया गया। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के जिला प्रधान विपिन ढींगरा, कुलदीप सोनी, आईएमए के पूर्व जिला प्रधान रामरतन यादव थे।
कार्यक्रम में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए डाॅ. नीरू वर्मा, आचार्य सत्यपाल शास्त्री, समाजसेवी राजेंद्र गेरा, सेवानिवृत्त पुलिस उपनिरीक्षक राजाराम, पंकज सैनी व सुनीता आर्य को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सभी अतिथियों को राधा-कृष्ण, गुरु नानक देव व प्राकृतिक दृश्यों के चित्र भेंट किए गए। कार्यक्रम में सुदर्शन मेहंदीरत्ता, राहुल कालड़ा, नयन शर्मा, पुरुषोत्तम नंदवानी, कपिल कपूर, ओजस्वी, पूर्वांशी, प्रमोद सैनी, उर्मिला मेहंदीरत्ता, केएल कोहली, उमा रानी, लक्ष्मण दास सचदेवा व साथियों ने सहयोग किया।

