बाल विवाह मुक्ति रथ को सीजेएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
जिला विधि सेवा प्राधिकरण सचिव व मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी अमित वर्मा ने जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन एवं एमडीडी ऑफ इंडिया द्वारा संचालित बाल विवाह मुक्ति रथ को एडीआर केंद्र से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन जिला के ग्रामीण...
Advertisement
जिला विधि सेवा प्राधिकरण सचिव व मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी अमित वर्मा ने जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन एवं एमडीडी ऑफ इंडिया द्वारा संचालित बाल विवाह मुक्ति रथ को एडीआर केंद्र से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन जिला के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में लोगों को बाल विवाह मुक्त भारत बनाने के लिए जागरूक करेगा। इस अवसर पर उन्होंने बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ भी दिलवाई।
सीजेएम अमित वर्मा ने इस अभियान की सफलता के लिए सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि 18 से कम उम्र में लड़िकयों व 21 वर्ष से कम उम्र के लड़कों की शादी बाल अपराध हैं। इस अपराध से बचने के लिए जागरूक होना जरूरी हैं। इसी उद्देश्य से आमजन को जागरूक करने के लिए बाल विवाह मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement
×

