Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

6 अप्रैल को वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय ‘गुरुकमल’ में जिला पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों की संगठनात्मक बैठक जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में 6 अप्रैल को होने वाले पार्टी स्थापना दिवस कार्यक्रम को...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
गुरुग्राम में मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय में मुख्यमंत्री के दौरे और वाजपेयी की प्रतिमा अनावरण को लेकर बैठक करते कार्यकर्ता।-हप्र
Advertisement

भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय ‘गुरुकमल’ में जिला पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों की संगठनात्मक बैठक जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में 6 अप्रैल को होने वाले पार्टी स्थापना दिवस कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा गुरुग्राम जिला कार्यालय में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम सुबह 9 बजे आयोजित होगा, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी।

Advertisement

बैठक में स्थापना दिवस को सफल बनाने के लिए जिला और मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय की गईं। सर्वप्रिय त्यागी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरे उत्साह, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें और इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा को मजबूत करते हुए ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के सिद्धांत पर चलते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान दें।

Advertisement

इस अवसर पर जिला महामंत्री अजीत यादव, मनीष सैदपुर, जिला उपाध्यक्ष हितेश भारद्वाज, जयवीर यादव, कुलदीप यादव, अलीशा तोमर, बीएलए-1 भूपेंद्र यादव, प्रवीण शर्मा, जिला कार्यालय प्रभारी यादराम जोया, जिला कोषाध्यक्ष हर्षवर्धन मित्तल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रदीप गुर्जर, जिला मीडिया सह-प्रभारी वरुण चौहान, राजन चौहान सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

फोटो कैप्शन:
गुरुग्राम में मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय में मुख्यमंत्री के दौरे और वाजपेयी की प्रतिमा अनावरण को लेकर बैठक करते कार्यकर्ता।

Advertisement
×