Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

12 जुलाई को मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्य कांत करेंगे ‘टावर ऑफ जस्टिस’ का लोकार्पण

तैयारियों का जिला एवं सत्र न्यायाधीश और उपायुक्त ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए समयबद्ध व्यवस्था के निर्देश

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
गुरुग्राम: टावर ऑफ जस्टिस के लोकार्पण समारोह की तैयारियों की समीक्षा करते जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सुरा, उपायुक्त उत्तम सिंह तथा अन्य अधिकारी।-हप्र
Advertisement

गुरुग्राम में निर्मित अत्याधुनिक टावर ऑफ जस्टिस का लोकार्पण 12 जुलाई को भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्य कांत करेंगे। समारोह की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सुरा और उपायुक्त उत्तम सिंह ने न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आयोजन स्थल का निरीक्षण किया।

बैठक में समारोह से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई और संबंधित विभागों को निर्धारित समय सीमा में तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, बैठक व्यवस्था, बिजली, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा सहायता और अन्य आवश्यक सुविधाओं का भी जायजा लिया।

Advertisement

सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सुरा ने कहा कि 12 जुलाई का यह समारोह गुरुग्राम की न्यायिक व्यवस्था के लिए ऐतिहासिक अवसर होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि न्यायालय परिसर के भीतर सभी व्यवस्थाएं गरिमा, अनुशासन और निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं। साथ ही न्यायिक अधिकारियों, विशिष्ट अतिथियों, अधिवक्ताओं और आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक व्यवस्था का सूक्ष्म स्तर पर परीक्षण करने को कहा।

Advertisement

उपायुक्त उत्तम सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन समारोह के सफल और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने संबंधित विभागों को यातायात, पार्किंग, सुरक्षा, अग्निशमन, स्वास्थ्य सेवाएं, स्वच्छता, पेयजल, निर्बाध विद्युत आपूर्ति और आपातकालीन व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विशिष्ट अतिथियों और आगंतुकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सभी विभाग अपने दायित्वों का समयबद्ध और प्रभावी ढंग से निर्वहन करें।

Advertisement
×