Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत 12 को करेंगे ‘टावर ऑफ जस्टिस’ का लोकार्पण

गुरुग्राम में निर्मित अत्याधुनिक टावर ऑफ जस्टिस का लोकार्पण 12 जुलाई को भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्य कांत करेंगे। समारोह की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सुरा और उपायुक्त उत्तम सिंह ने न्यायिक एवं...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
गुरुग्राम में टावर ऑफ जस्टिस के लोकार्पण समारोह की तैयारियों की समीक्षा करते जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सुरा, उपायुक्त उत्तम सिंह तथा अन्य अधिकारी।-हप्र
Advertisement

गुरुग्राम में निर्मित अत्याधुनिक टावर ऑफ जस्टिस का लोकार्पण 12 जुलाई को भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्य कांत करेंगे। समारोह की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सुरा और उपायुक्त उत्तम सिंह ने न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आयोजन स्थल का निरीक्षण किया।

बैठक में समारोह से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई और संबंधित विभागों को निर्धारित समय सीमा में तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, बैठक व्यवस्था, बिजली, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा सहायता और अन्य आवश्यक सुविधाओं का भी जायजा लिया।

Advertisement

जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सुरा ने कहा कि 12 जुलाई का यह समारोह गुरुग्राम की न्यायिक व्यवस्था के लिए ऐतिहासिक अवसर होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि न्यायालय परिसर के भीतर सभी व्यवस्थाएं गरिमा, अनुशासन और निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं। साथ ही न्यायिक अधिकारियों, विशिष्ट अतिथियों, अधिवक्ताओं और आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक व्यवस्था का सूक्ष्म स्तर पर परीक्षण करने को कहा।

Advertisement

उपायुक्त उत्तम सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन समारोह के सफल और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित कर रहा है।

Advertisement
×