Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

चेतराम डांगीवास का ऊंट, कालू भाई मेहसाणा की घोड़ी प्रथम

कनीना में बाबा मोलड़नाथ मेले का आयोजन

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
कनीना में शुक्रवार को बाबा मोलड़नाथ मेले में मुख्यातिथि हरीश यादव को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित करते मंदिर एवं मेला कमेटी के पदाधिकारी। -निस
Advertisement

कनीना में फाल्गुन सुदी एकादशी के मौके पर आयोजित बाबा मोलड़नाथ मेले में ऊंट व घुड़दौड़ मुख्य आकर्षण रही, जिसे देखने के लिए हजारों की संख्या में भीड़ उपस्थित रही। ऊंट दौड़ में चेतराम डांगीवास का ऊंट प्रथम, अमर सिंह करौली का ऊंट द्वितीय, सुरेश इस्लामपुर तृतीय, संदीप गिगलाना का चतुर्थ तथा हाजी कमरू महू का ऊंट पांचवें स्थान रहा। इसी प्रकार घुड़दौड़ में कालू भाई मेहसाना, गुजरात की घोडी प्रथम, रामसिंह बडबर की घोडी द्वितीय, मोनू पाथेडा तृतीय, धुडाराम सरपंच तापडी चतुर्थ तथा नरेश पाथेडा की घोड़ी पांचवें स्थान पर रही। प्रथम पांच स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को मुख्यातिथि हरीश यादव कनीनवाल सहित मेला कमेटी की ओर से क्रमशः नकद इनाम दिया गया। ऊंट दौड़ के लिए छह ग्रुप तथा घुड़दौड़ के लिए तीन ग्रुप बनाए गए थे। पहले ग्रुप की ऊंट दौड़ में मुल्तान पाथेड़ा का ऊंट प्रथम व कृष्ण भेडिलास का ऊंट द्वितीय स्थान पर रहा। दूसरे ग्रुप में संदीप गिगलाना प्रथम व हाजी कमरू महू द्वितीय स्थान पर रहे। तीसरे ग्रुप में अमर सिंह करौली प्रथम व ठाकुर फूल सिंह पाथेडा द्वितीय स्थान पर रहे। चतुर्थ ग्रुप में चेतराम डांगीवास प्रथम व ईश्वर सिंह लाखू दूसरे स्थान पर रहे। पंचम ग्रुप में खुटा साकरस प्रथम व अमर सिंह करौली द्वितीय स्थान पर रहे। छठे ग्रुप में सुरेश इस्लामपुर प्रथम व खुटा सारकरस द्वितीय स्थान पर रहे जिन्हें मेला कमेटी की ओर से नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सुरेश यादव ने बताया कि इस मेले में अलग-अलग स्थानों पर भंडारे आयोजित किए गए। सूबेदार रणवीर सिंह व सुभाष यादव ने बताया कि बाबा मोलड़नाथ की 75वीं स्मृति में आयोजित इस मेले में बीती रात्रि जागरण का भी आयोजन किया गया जिसमें गायक कलाकार प्रदीप जांडली, आरके लहरी, अंचल पांचाल व अनु शर्मा धार्मिक भजनों की प्रस्तुति दी।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×