भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद Chaudhary Dharambir Singh 14 मार्च को महेंद्रगढ़ जिले के विभिन्न गांवों का दौरा कर करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इस दौरान वे क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य सेवाओं और कृषि सिंचाई से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं की सौगात देंगे।
तय कार्यक्रम के मुताबिक गांव डिगराता पहुंचेंगे Chaudhary Dharambir Singh
सरकारी प्रवक्ता के अनुसार सांसद का कार्यक्रम तय हो चुका है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर 1 बजे गांव डिगरोता पहुंचेंगे, जहां वे गांव की परस का अवलोकन करेंगे। इसके साथ ही वहां भूजल रिचार्ज और कृषि सिंचाई से संबंधित परियोजना की आधारशिला भी रखेंगे। इस परियोजना के शुरू होने से क्षेत्र में जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और किसानों को सिंचाई के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
इसके बाद सांसद दोपहर बाद 3 बजे गांव जेरपुर पहुंचेंगे, जहां वे स्थानीय उप-स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन का शिलान्यास करेंगे। इस भवन के निर्माण से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर तरीके से उपलब्ध हो सकेंगी।
गांव सीसेंठ का भी करेंगे दौरा
प्रवक्ता ने बताया कि विकास कार्यों की इसी कड़ी में सांसद शाम 4 बजे गांव कुरहावटा और शाम 5 बजे गांव सीसोंठ का भी दौरा करेंगे। इन दोनों गांवों में भी नए उप-स्वास्थ्य केंद्र भवनों का शिलान्यास किया जाएगा। इन स्वास्थ्य केंद्रों के बनने से ग्रामीणों को इलाज के लिए दूर-दराज के शहरों में जाने की आवश्यकता कम होगी और स्थानीय स्तर पर ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।
दौरे के दौरान सांसद क्षेत्र के लोगों से भी मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे, जिन्हें मौके पर ही समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
प्रवक्ता के अनुसार इन परियोजनाओं के शुरू होने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और ग्रामीणों को स्वास्थ्य व सिंचाई जैसी बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

