Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

चौधरी बंसीलाल ने हर गांव तक पहुंचाई बिजली, सड़क

पुण्यतिथि पर पूर्व सीएम को दी श्रद्धांजलि

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
भिवानी में पूर्व सीएम बंसीलाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए अनिरूद्ध चौधरी व अन्य। -हप्र
Advertisement

पूर्व मुख्यमंत्री और आधुनिक हरियाणा के निर्माता चौधरी बंसीलाल की 20वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके पौत्र एवं कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी ने गांव गोलागढ़ स्थित समाधि स्थल, भिवानी के चौधरी बंसीलाल पार्क और सराय चौपटा स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर अनिरुद्ध चौधरी ने कहा कि चौधरी बंसीलाल ने उस दौर में प्रदेश का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित किया जब आधुनिक मशीनों का अभाव था। उन्होंने दूरदर्शी सोच के साथ हर गांव तक बिजली और सड़क पहुंचाई। आज प्रदेश के कोने-कोने में यहां तक कि ढाणियों में पीने के पानी की पाइल लाइनें हैं, वे उन्हीं की देन हैं। उन्होंने लिफ्ट सिंचाई प्रणाली के माध्यम से ऊंचे रेतीले टीलों पर पानी पहुंचाकर हरियाणा को हरा-भरा बनाया और एक विकसित प्रदेश की मजबूत नींव रखी। अनिरुद्ध चौधरी ने वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि आज भाजपा शासनकाल में प्रदेश का हर वर्ग मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई और ईंधन की समस्याओं का समाधान करने के बजाय जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है, जो उसकी विफलता को दर्शाता है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×