Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Charkhi Dadri आमजन के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई : एसडीएम

एसडीएम डॉ. वीरेंद्र सिंह ने मंगलवार को सरल केंद्र परिसर में स्थित रजिस्ट्री कार्यालय, नकल शाखा, इंतकाल सहित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजन के कार्यों को समय पर...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
चरखी दादरी में मंगलवार को सरल केंद्र का निरीक्षण करते एसडीएम डॉ. वीरेंद्र सिंह। -हप्र
Advertisement

एसडीएम डॉ. वीरेंद्र सिंह ने मंगलवार को सरल केंद्र परिसर में स्थित रजिस्ट्री कार्यालय, नकल शाखा, इंतकाल सहित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजन के कार्यों को समय पर निपटाया जाए और लोगों को बेवजह कार्यालयों के चक्कर न कटवाए जाएं, अन्यथा संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने जमाबंदी की नकल के लिए कतार में खड़े लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानी। नकल शाखा और रजिस्ट्री कार्यालय में कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए उन्होंने कागजात अपलोड प्रक्रिया की भी जांच की। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि आमजन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×