Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

दादरी में गूंजे शिव के जयकारे , श्रद्धालुओं ने मंदिरों में किया जलाभिषेक

चरखी दादरी जिले में आज महाशिवरात्रि पर्व भक्ति भावना व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही हजारों श्रद्धालुओं ने विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
चरखी दादरी में रविवार को शिव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु।-हप्र
Advertisement

चरखी दादरी जिले में आज महाशिवरात्रि पर्व भक्ति भावना व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही हजारों श्रद्धालुओं ने विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के मंदिर ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गूंज उठे। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे।

शिवरात्री पर्व पर रविवार को मंदिर में आए श्रद्धालु नीरू गुप्ता, सुमन और रीतू ने बताया कि वे हर वर्ष श्रद्धा भाव से जलाभिषेक कर भोलेनाथ का आशीर्वाद लेते हैं। शिवरात्रि के दिन किया गया पूजन विशेष फलदायी माना जाता है। ऐतिहासिक शिव मंदिर के प्रधान रमेश फोगाट ने बताया कि सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं।

Advertisement

व्यवस्थाओं को सुचारू रखने के लिए स्वयंसेवकों की ड्यूटी लगाई गई है वहीं पुलिस के भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। पूरे दिन मंदिरों में भक्ति का वातावरण बना रहा और श्रद्धालु भगवान शिव की आराधना में लीन नजर आए।

Advertisement

Advertisement
×