Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

अवैध डंपिंग करने वाले टैंकर संचालकों पर चालान और एफआईआर के आदेश

लेग-1, लेग-2 और लेग-3 ड्रेनों की जल गुणवत्ता सुधार के लिए निगरानी व्यवस्था पर जोर

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन विनीत गर्ग ने मंगलवार को गुरुग्राम स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में यमुना एक्शन प्लान के अंतर्गत प्रदूषण नियंत्रण और राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) द्वारा कचरा प्रबंधन को लेकर दिए निर्देशों की अनुपालना में बंधवाड़ी लीगेसी कचरे के निस्तारण की प्रगति को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में गुरुग्राम की बादशाहपुर की लेग एक, दो और तीन तथा झज्जर जिले की ड्रेन संख्या 8 एवं मुंगेशपुर ड्रेन को प्रदूषण से मुक्त करने के उद्देश्य से तैयार किए गए एक्शन प्लान की भी विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में फरीदाबाद के डिवीजनल कमिश्नर संजय जून, गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के सीईओ पी.सी. मीणा, डीसी अजय कुमार, नगर निगम मानेसर के आयुक्त प्रदीप सिंह, हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव योगेश कुमार, एडीसी सोनू भट्ट सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement

चेयरमैन विनीत गर्ग ने कहा कि ड्रेनों के टैपिंग, एसटीपी और सीईटीपी की स्थापना, कचरा प्रबंधन और निगरानी तंत्र को मजबूत करने से यमुना के जल की गुणवत्ता में निश्चित रूप से सुधार आएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं की नियमित समीक्षा सुनिश्चित की जाए, ताकि यमुना संरक्षण अभियान को ठोस और स्थायी परिणाम मिल सकें।

Advertisement

उन्होंने बताया कि गुरुग्राम के निगम क्षेत्र में कुछ टैंकर संचालक अवैध रूप से सीवर का कचरा खुले स्थानों और नालों में डाल रहे हैं। यह न केवल पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंचा रहा है, बल्कि प्रदूषण नियंत्रण कानूनों का खुला उल्लंघन भी है। इस स्थिति पर कड़ा रुख अपनाते हुए उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे मामलों में किसी भी तरह की ढिलाई न बरती जाए। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए, मौके पर ही चालान काटे जाएं और गंभीर मामलों में एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाए। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि नियमित निगरानी बढ़ाई जाए, संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखी जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

बैठक में बहादुरगढ़ और रोहतक क्षेत्र से ड्रेन नंबर-8 में प्रवेश करने वाले 153.7 एमएलडी, लेग-I ड्रेन में 55.4 एमएलडी तथा लेग-II ड्रेन में 78 एमएलडी अपशिष्ट जल को टैप करने से संबंधित कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। ड्रेन नंबर-8 के अंतर्गत झज्जर जिला के याकूबपुर गांव स्थित आउटफॉल चैनल, उद्योग विहार क्षेत्र से निकलने वाले अपशिष्ट जल तथा बॉक्स ड्रेन के अंदर से आने वाले स्रोतों पर विशेष रूप से चर्चा की गई। बैठक में हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी सिद्धार्थ भार्गव एवं आकांक्षा तंवर, एसीपी सुशीला, एसीपी सत्यपाल यादव, जीएमडीए से कार्यकारी अभियंता विक्रम सिंह, एमसी बहादुरगढ़ से एमई जोगिंदर सिंधु सहित एनसीआर के विभिन्न जिलों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
×